बीबी, बच्चों को कोरोना होने पर भी लोगों के लिये संघर्षत रहे सौरभ : सुमेधा बहुगुणा
10 फ़रवरी, 2022
Edit
आशा वर्करों ने भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा को दिया समर्थन।
सुमेधा बहुगुणा ने कोरोना योद्धा आशा वर्करों के काम को सराहा।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)आशा वर्करों ने भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा की पत्नी सुमेधा बहुगुणा के समक्ष पार्टी को समर्थन दिया। सुमेधा बहुगुणा ने आशा वर्करों के कोरोना के समय मे जान जोखिम में डालकर किये गये कार्यों की सराहना की। भाजपा की हुई नुक्कड़ सभा में सुमेधा बहुगुणा ने कहा की विधायक सौरभ बहुगुणा सितारगंज,शक्तिफार्म वासियों को कोरोना से बचाने के लिए मुश्किल समय मे भी जुटे रहे। क्षेत्र के अस्पतालों में विधायक ने कोरोना से बचाव के उपकरण, व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गयी ओर ऑक्सीजन का प्लांट लगाया। कोरोना का हर हाल में लगातार क्षेत्र में रहने के कारण विधायक सौरभ बहुगुणा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। उनके पॉजिटिव होने के कारण बीवी बच्चे भी संक्रमित हो गए। लेकिन उन्होंने कोरोना के मुश्किल समय में भी क्षेत्रवासियों के साथ खड़े होकर महामारी से डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहां की कोरोना संक्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों को मुफ्त राशन, भोजन की विधायक सौरभ बहुगुणा ने लगातार सेवा दी। विधायक सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से सितारगंज के अस्पताल में ऑक्सीजन का ही प्लांट लगा दिया गया। अब सितारगंज के सरकारी अस्पताल का 5 करोड़ की लागत से उच्चीकरण किया जा रहा है। अस्पताल का निर्माण पूर्ण होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हल्द्वानी की तर्ज पर सुविधाएं होंगी। सुमेधा बहुगुणा ने आशा वर्करों को उनकी समस्याओं को चुनाव बाद समाधान करने का आश्वासन दिया है | इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उदय राणा, सभासद रवि रस्तोगी, सभासद पति पंकज गहतोड़ी, राधेश्याम सागर, राजपाल सागर, राधेश्याम रस्तोगी,सुरेश कुमार तनेजा उर्फ नीटू, लक्खा सिह,सुखदेव सिह आदि सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।