-->

search ad

भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिंह राणा ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क।

भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिंह राणा ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रेम सिंह राणा ने आज डैम पर बसे ग्राम एचता, बीही, गिद्धौर बरकीडांडी, ज्ञानपुर गौड़ी,टुकड़ी आदि क्षेत्रों में अपने समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीणों का कहना था की विगत 10 वर्षों के शासनकाल में यहां के विधायक रहे डॉ० प्रेम सिंह राणा ने हमें पुल के निर्माण की सौगात दी है, जिसे हम कभी नहीं भूल सकते।चुनाव  पूरे शबाब पर है ऐसे में भाजपा से दो बार विधायक रहे डॉ० प्रेम सिंह राणा को अपार जन समर्थन मिल रहा है आज भाजपा प्रत्याशी ने अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ डैम पार स्थित ग्राम गिधौर,एचता, बिही, बरकीडांडी, ज्ञानपुर गौड़ी,टुकड़ी समेत दर्जनभर ग्रामीण इलाकों में घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान करतार सिंह व बूटा सिंह ने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीणों ने कहा की विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा ने उन्हें पुल के जरिए शहरों की मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य किया है। उनका कहना था की पुल बनने से पहले उन्हें नानकमत्ता पहुंचने में भी 3 से 4 घंटे का समय लगता था लेकिन पुल बनने के बाद अब उन्हें कोई भी असुविधा महसूस नहीं होगी। इस मौके पर गौरव वर्मा, सुरजीत सिंह राणा, पर्वतीय उत्थान समिति के सुरेश जोशी,  ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, ग्राम प्रधान आनंद मोहन जोशी,सुरजीत सिंह,बग्गा सिह,गुरदेव सिह समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन