कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आये पुलिस परिवार।
09 फ़रवरी, 2022
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी) खटीमा विधानसभा 70 के कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी को जिले भर के पुलिस परिवारों का समर्थन मिल रहा है।जिले के पुलिस परिवारों की महिलाओं ने भाजपा सरकार की नीतियों से नाराज हो पुलिस परिवारो की महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी का खटीमा में समर्थन किया और भारी मतों से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। वही मीडिया से बात करते हुए पुलिस परिवारो की महिलाओं ने पुलिस का पे ग्रेड के मामले को भी उठाया और मौजूदा सरकार पर तंज कसा। इसी को लेकर महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी को समर्थन देकर विजयी बनाने की बात कही, वही इस दौरान पुलिस परिवार की सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी की पत्नी कविता कापड़ी के समक्ष जाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।