-->

search ad

सौरभ बहुगुणा ने नगर के बाजार में डोर टू डोर मांगे वोट।

सौरभ बहुगुणा ने नगर के बाजार में डोर टू डोर मांगे वोट।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) विधान सभा सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने हो रही बरसात के बीच सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर के बाजार में डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सौरभ बहुगुणा व भाजपा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे, जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने दुकानों में जाकर व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनका कहना था कि वह और उनका परिवार हमेशा सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगो के दुख सुख में साथ खड़े रहे हैं।ओर उनके द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य कराये गए है जो सब आप लोगो के सामने है।इस दौरान मुख्य रूप से उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, जिला पंचायत सदस्य उदय राणा, वार्ड सभासद रवि रस्तोगी, दीपक गुप्ता, पंकज गहतोड़ी, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, ब्लाक प्रमुख पति बलविंदर सिंह, उपकार सिंह बल, सुखदेव सिंह, लक्खा सिंह, मुकेश सनवाल, सोप्रीत सिह भाटिया, सर्वजीत सिंह माटा, गोपाल सिंह बिष्ट, दयानंद तिवारी, किशन पतोला, प्रिंस गुप्ता, राधेश्याम सागर, राजपाल सागर, राधेश्याम रस्तोगी, संदीप गुप्ता, मोहित तिवारी, अमित तनेजा, सुरेश तनेजा उर्फ नीटू,आदेश चौहान, सुरेश जैन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन