-->

search ad

काम की तलाश में  गया मजदूर हुआ लापता ।

काम की तलाश में गया मजदूर हुआ लापता ।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) एक युवक काम की तलाश में मजदूरी को गया ओर इस दौरान युवक लापता हो गया। परिजनों ने लापता युवक की काफी खोजबीन की, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।हाथी खाना निवासी विकास रस्तोगी पुत्र रामकिशोर रस्तोगी ने पुलिस को दी सूचना में बताया है कि 15 मार्च को सुनील रस्तोगी उर्फ सोना मेहनत मजदूरी करने के लिए जेलकैम्प रोड पर गया था। इसके बाद सुनील घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को फिकर हुई और परिजनों ने रिश्तेदारों और करीबियों के यहां सुनील की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा पाया। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर सुनील की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन