-->

search ad

क्षेत्र के भाजपाइयों ने केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की मुलाकात, बतायी जनसमस्याएं।

क्षेत्र के भाजपाइयों ने केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की मुलाकात, बतायी जनसमस्याएं।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट की। कार्यकर्ताओं ने बहुगुणा को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याएं भी बताईं। सोमवार को भाजपा नेता विशन दत्त जोशी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से उनके आवास में मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुदस्ता देकर बधाई दी। साथ ही क्षेत्र की समस्याएं भी सामने रखीं।कैबिनट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि वह दो अप्रैल को अपने विधानसभा क्षेत्र सितारगंज पहुंचेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनेंगे।साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं के निस्तारण का भी आश्वासन दिया।इस मौके पर सुनीता राणा जोशी,मीरा रावत,प्रेमवती यादव,गुरमीत कौर,विनोद वती,केता वती, निशांत जोशी,अशोक राणा,भूपेंद्र मटियाली,फौजी कुँवर सिंह राणा,शंकर सिंह रावत, सात्विक रावत(मन्नू)रामपाल,व ग्रामप्रधान निर्मल सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन