मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को बाटे विभाग, देखिये किसको मिला कौन सा मंत्रालय
29 मार्च, 2022
Edit
उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है. कार्मिक, गृह, कारागार, आबकारी, श्रम, पर्यावरण सरंक्षण और नागरिक उड्डयन समेत 23 विभाग सीएम पुष्कर सिह धामी ने अपने पास रखें हैं. इसके अलावा पर्यटन, धर्मस्य, पीडब्ल्यडी, पंचायती राज और जलागम प्रबधंन और सिंचाई समेत आठ विभाग सतपाल महाराज को सौंपे गए हैं. सौरभ बहुगुणा को गन्ना मंत्री बनाया गया है.
देहरादून:(चरनसिंह सरारी) मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने बांटे प्रदेश मंत्रालय के विभाग।
मुख्यमंत्री के पास रहेगा 21 विभागों का जिम्मा
गृह, राजस्व, ऊर्जा, आबकारी, पर्यावरण, आपदा विभाग की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री संभालेंगे।।
पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, पंचायती राज समेत आठ विभागों का जिम्मा सतपाल महाराज के कन्दों पर।।
प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त, शहरी विकास, कार्य संसदीय मंत्री सहित 5 विभागों की दी गई जिम्मेदारी।
गणेश जोशी को कृषि विभाग समेत 8 विभागों की दी गयी जिम्मेदारी।
धन सिंह रावत को शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता समेत छह विभागों का जिम्मा।
सुबोध उनियाल को मिली वन विभाग की जिम्मेदारी मिले चार विभाग।
रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले, खेल और युवा कल्याण की जिम्मेदारी।
चंदन राम दास को समाज कल्याण, परिवहन, अल्पसंख्याक समेत 6 विभागों की मिली जिम्मेदारी।
सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, गन्ना विकास, प्रोटोकॉल समेत 6 विभाग मिले।