बोर्ड की बैठक में सभासद ने लाइव रखी शहर की समस्याएं।नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पहली बार सभासद रवि रस्तोगी ने किया लाइव प्रसारण।
30 मार्च, 2022
Edit
शहरी क्षेत्र की हर छोटी, बड़ी गली को सीसीटीवी कैमरों से कवर करने की मांग।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर पालिका बोर्ड की बैठक इस बार कुछ अलग ही अंदाज में संपन्न की गई। सभासद रवि रस्तोगी ने पहली बार नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लाइव के जरिये शहर की प्रमुख समस्याओं से चेयरमैन और शहरवासियों को अवगत कराया। तथा समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने शहरी क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गली को सीसीटीवी कैमरों से कवर करने के साथ ही प्रत्येक वार्ड में अलग-अलग फॉगिंग मशीन से छिड़काव कराने की मांग रखी। इसके साथ ही शिवशक्ति दुर्गा मंदिर के मुख्य द्वार और शिक्षक कॉलोनी के मुख्य द्वार स्टील से निर्मित कराने की मांग की। बुधवार को पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें नगरीय क्षेत्र के समस्त सभासद सम्मिलित हुए। प्रत्येक सभासदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं से चेयरमैन हरीश दुबे को अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की। लेकिन सभासद रवि रस्तोगी ने अपने वार्ड और शहरी क्षेत्र की समस्याओं को कुछ अलग ही अंदाज में चेयरमैन के समक्ष रखा। उन्होंने अपने वार्ड और शहरी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को रखते हुए बोर्ड की बैठक का लाइव प्रसारण कर दिया। लाइव प्रसारण के जरिए उनकी रची गई प्रमुख समस्याएं चेयरमैन हरीश दुबे के साथ ही सोशल मीडिया के जरिए आमजन तक भी पहुंच गई। जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। सभासद रवि रस्तोगी ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद पालिका के अधिकारी शहरी क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गली में स्वच्छता को लेकर आसानी से निगरानी कर सकते हैं। उन्होंने जेल केम रोड में करीब एक साल से बंद नालों को खुलवाने की मांग रखी। इसके साथ ही शहर के 13 वार्डों में 13 ही फागिंग मशीन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। ताकि प्रत्येक वार्ड में सभासद और अधिकारियों की निगरानी में रोजाना शाम को मच्छरों के खात्मे के लिए फागिंग की जा सके। उन्होंने वार्ड पांच में स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के मुख्य द्वार और शिक्षक कॉलोनी का द्वार स्टील से निर्मित कराने की मांग की। इस मौके पर सभासद नूर बैग, पंकज रावत, जहूरूल इस्लाम, मजीदन बेगम अंसारी, रहमत हुसैन, दीपक गुप्ता, राधेश्याम सागर, सचिन गंगवार, पंकज गहतोड़ी, मरगूब अंसारी, आदि मौजूद थे।