वनाग्नि व सरकारी सम्पत्ति के नुकसान पर रनसाली रेंज,तराई पूर्वी वन प्रभाग की बडी़ कार्यवाही।
04 मई, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)आज बुधवार को रनसाली रेंज तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी द्वारा सरकारी समपत्ति के नुकसान व जंगल में आग लगाने के अपराध में आरोपी करनैल सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी ग्राम टुकडी़, नानकमत्ता को हिरासत में लिया व आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय खटीमा में अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश कराए जाने हेतु वन दरोगा भूपाल देव की अभिरक्षा में रवाना किया गया है।गौरतलब है कि आरोपी ने हसपुर दक्षिणी अ प्लाट संख्या 17 वृक्षारोपण क्षेत्र की सुरक्षा में लगी तारबाड़ से 51आर सी सी खम्बों को लोहा बेचने की नीयत से तोड़ा गया/ खुर्द बुर्द किया गया ,लोहे की सरिया को निकाला गया। इस कृत्य को आसानी से करने के लिए आरोपी ने हसपुर प्लाट संख्या 18 में जगह जगह आग लगाई ताकि वन विभाग का स्टाफ आग बुझाने में व्यस्त रहे आौर वह आसानी से सरकारी सम्पत्ति को खुर्द बुर्द कर सके।
आरोपी का यह कृत्य भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन है तथा तारबाड़ में लगे खम्बों को तोड़कर खुर्द बुर्द कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।पकड़ने वाली रनसाली रेंज की टीम में भूपाल देव वन दरोगा, कमल मेवाडी़ वन बीट अधिकारी ,बलवन्त सिंह वन आरक्षी व अन्य श्रमिक शामिल रहे।