पुलभट्टा पुलिस टीम ने 200 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार।
07 मई, 2022
Edit
किच्छा:(चरनसिंह सरारी) पुलभट्टा थाना पुलिस टीम ने नशा मुक्ति अभियान चलाकर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है। इधर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 5 हजार की धनराशि इनाम में देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम में शामिल सीओ ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलभट्टा थाना प्रभारी विधादत्त जोशी, उ०नि० दिनेश भट्ट, उ०नि० कीर्ती भट्ट, का० धरमवीर, का० महेन्द्र सिह, का० सुन्दर सिह व म०का० रेनू ने चैकिंग के दौरान ग्राम सुतईया प्राथमिक विधायलय मोड के पास एक बाइक सवार को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रू० आंकी गई है। पकडे गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नईम खान पुत्र मल्लू खान निवासी ग्राम हुंसा, सीबीगंज बरेली यू०पी० बताया। उसने स्वीकार किया कि वह इससे पूर्व भी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से अवैध स्मैक कम दामों में खरीद कर जनपद उधम सिंह नगर के विभिन्न स्थानो में भारी दामों में सप्लाई करता था। पकडे गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को प्रोत्साहित करने के लिए 5 हजार रू० देने की घोषणा की है।