रेड हाउस के बच्चों ने वर्ल्ड एथलेटिक्स डे पर मारी बाजी।
07 मई, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) श्री गुरु नानक एकेडमी नानकमत्ता साहिब में वर्ल्ड एथलेटिक्स डे के उपलक्ष्य पर विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 12 वी तक के बच्चों की हाउस बाइस दौड़ कराई गई। जिसमें चारों हाउस लाल, पीला, हरा, नीला के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय फकीरा सिंह राणा, प्रबंधक श्रीमती सुरेंद्र कौर, प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी प्रभाकर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी देकर किया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया । प्रतिभागी बच्चों में यूकेजी से द्वितीय कक्षा तक के बच्चों में किरतपाल सिह प्रथम, नवराज सिंह द्वितीय व शरगुण सिह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा बालिका वर्ग में बानी रेहात प्रथम, अश्मित कौर द्वितीय स्थान पर रही। वही कक्षा तृतीय से लेकर कक्षा 5 वी तक में बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अवंतिका राणा प्रथम, मनदीप कौर द्वितीय स्थान पर रही, बालक वर्ग में यश राणा प्रथम, सुखवंत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में स्नेह प्रीत कौर प्रथम, चमनदीप कौर द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में भूपेंद्र सिंह थापा प्रथम, गुरविंदर सिंह द्वितीय रहे। वही कक्षा 9 से 12 तक के 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में मनप्रीत कौर प्रथम, सतनाम कौर द्वितीय वही बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में अनमोल सिंह प्रथम मनवीर सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में रमेश ओली,श्रुतिका घराटे शारीरिक शिक्षक ने संयुक्त रूप से संचालन किया। कार्यक्रम में श्रीमती रंजना गेरा,चंदन गुप्ता, सुखबीर राठौर, सुखवंत सिंह, सुखविंदर सिंह, जसवंत सिंह, खुशप्रीत कौर, वायला कौर आदि अध्यापक उपस्थित रहे।