डबलिंग गैंग के सरग़ना सहित 06 आरोपियों को नानकमत्ता पुलिस ने किया गिरफ्तार , ठगी व अपहरण कर लूटे गए 08 लाख रुपए भी किये बरामद।
02 जून, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)नानकमत्ता पुलिस ने नोट दुगने करने वाले गिरोह का पर्दाफास किया।ओर 6 आरोपियों को 8 लाख नगद बरामद कर गिरफ्तार किया। डबलिंग गैंग के सरग़ना इंद्रपाल के नेतृत्व में करनैल सिंह, कुलविंदर कौर, सोहन सिंह, बलविंदर सिंह, गुरमेज सिंह को जानकारी हुई थी। कि थाना नानकमत्ता के रहने वाले अमरीक सिंह पुत्र बगीचा सिंह और उसकी माता श्रीमती गुरमीत कौर ने हाल ही में ज़मीन बेची है। और उनके पास लाखों रुपए आए है। यह जानकारी मिलने पर उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा षडयन्त्र बनाकर योजना बनायी और रुपए दोगुना करने का झाँसा देकर अमरीक सिंह और श्रीमती गुरमीत कौर को अपनी बातों में फँसा लिया और उनको यकीन दिलाया कि वह लोग रुपयों को दोगुना कर देते है। इसके एक विशेष प्रकार की विधि को अपनाया जाता है और उसके लिये कुछ सामान की आवश्यकता होती है । श्रीमती गुरमीत कौर ने इसी क्रम में करनैल सिह व इन्द्रपाल सिह को 50 हज़ार रुपये दिये और फिर बाजार से स्याही, कागज,शीशा आदि लेकर अभियुक्तगण इन्द्रपाल सिह, करनैल सिह व उसकी पत्नी कुलविन्दर कौर ने भिन्न -भिन्न तिथियों में श्रीमती गुरमीत कौर से क्रमशः 02 लाख व 03 लाख रुपये लेकर करनैल सिह के घऱ में कथित डबलिंग करने के लिये नोट के बराबर कागज काटकर व उसमें स्याही लगाकर कागज व नोटो की एक के ऊपर एक गड्डी में रख दिये और श्रीमती गुरमीत कौर को रुपये डबल हो जाने का यकीन दिलाया। जिस पर श्रीमती गुरमीत कौर द्वारा यकीन कर लिया गया और नोटों को डबल होने के लिये करनैल सिह के घर पर छोड़ दिया गया।बीते मंगलवार को जब श्रीमती गुरमीत कौर को शक हुआ कि नोट अभी तक डबल नही हुये तो उसने करनैल सिह व इन्द्रपाल सिह से इस बात का तकाजा किया कि उसके पैसे वापस कर दें तो करनैल सिह व इन्द्रपाल सिह ने पुनः श्रीमती गुरमीत कौर व उसके पुत्र अमरीक सिह को झांसा देकर यकीन दिला दिया कि पैसे दोगुने हो जायेंगे फिर झांसे में लेकर 08 लाख रुपए (पांच -पांच सौ के नोट) मंगाये। फिर उसी प्रकार करनैल सिंह के घर ग्राम टुकड़ी में करनैल सिंह, इंदरपाल, कुलविंदर कौर ने अमरीक सिंह ने पहले 500/-रु० के नोट के बराबर सफ़ेद काग़ज़ काटे और रुपए काग़ज़ के एक-एक टुकड़ों के बीच रख काग़ज़ पर रंग कराया और एक पारदर्शी शीशे पर सारे नोट और काग़ज़ के टुकड़े रख एक चादर में पोटली बनकर चारपायी पर रख दिए और रुपए दो गुना करने का इंतज़ार करने लगे। बीते मंगलवार की रात क़रीब साढ़े बारह बजे अचानक करनैल सिंह के घर सफ़ेद रंग की कार में 03 लोग मुँह पर कपड़ा लपेटकर आए और बंदूक़ की नोक पर 08 लाख रुपए की पोटली उठाकर करनैल सिंह और इन्द्रपाल को भी बंधक बनाकर गाड़ी में डालकर साथ ले गए। यह घटना होने पर अमरीक सिंह ने थाना नानकमत्ता पहुँचकर गहटना लिखित तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार को थाना नानकमत्ता में मुक़दमा एफआईआर संख्या-128/22 धारा 420/386/394/323/504/506/34/120 बी आईपीसी में पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा तुरंत घटना के अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सिटी व क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में के० सी० आर्या थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में टीमों का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए । जिस पर अमल करते हुए थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुरागरसी पतारसी करते हुए सटीक मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सरोजा रोड थाना नानकमत्ता से घटना में शामिल आरोपियों में 40 वर्षीय इन्द्रपाल पुत्र रेशम सिह निवासी बंनगवा थाना खटीमा,59 वर्षीय करनैल सिंह पुत्र साईया सिह निवासी टुकड़ी थाना नानकमत्ता,35 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र चिता सिह निवासी नोगवाँ ठंग्गु थाना खटीमा, 40 वर्षीय बलविंदर सिंह पुत्र संतोक सिह निवासी विजयपुर पकड़िया थाना न्यूरिया पीलीभीत,42 वर्षीय गुरमेज सिंह पुत्र भगवान सिह निवासी ग्राम रंगुलिया थाना खटीमा तथा कुलविंदर कौर पत्नी करनैल सिह निवासी टुकड़ी थाना नानकमत्ता को गिरफ़्तार कर लूटे गए 08 लाख रुपए काग़ज़ के नोटनुमा भूरे व सफ़ेद रंग के टुकड़े, एक शीशा, घटना में प्रयुक्त 02 नाली बंदूक़ 12 बोर लाईसेन्सी, एक स्विफ़्ट डिज़ायर कार यूके07बी एम- 9065 को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 411 आईपीसी व लाईसेन्सी अस्लाह का दुरप्रयोग किये जाने पर धारा 30 आम्स एक्ट की बृद्धि की गयी। घटना का मास्टर माईन्ड सरग़ना इन्द्रपाल सिह है जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि इनके द्वारा एक शीशा ख़रीद कर उसे रुपए डबल करने की मशीन बताया गया और बताया की यह मशीन 80 लाख रुपए की है और सफ़ेद काग़ज़ को नोटनुमा काटकर उनको रंग करवाकर भूरा किया गया और वादी पक्ष को यह यक़ीन दिलाया की 03 दिन बाद रुपए डबल हो जाएँगे। रुपए को चादर में लपेटकर चारपाई पर रख दिया गया और इनके द्वारा प्लान के तहत अपने ही साथियों सोहन सिंह, बलविंदर सिंह और गुरमेज सिंह को लूट करने के लिए घर बुलाया जिनके द्वारा 08 लाख रुपए की रक़म लूटकर घटना को सच दिखाने के लिए इन्द्रपाल सिह और करनैल सिंह ने अपना ही अपहरण करवा लिया । घटना में प्रयुक्त कार व लाईसेंस बंदूक़ पूर्व आर्मी मेन आरोपी गुरमेज सिंह के नाम पर है। इन्द्रपाल सिह के विरुद्ध पूर्व में थाना खटीमा में 307 आईपीसी में मुक़दमा दर्ज है और आरोपी करनैल सिंह थाना नानकमत्ता का हिस्ट्रीशिटर है जिसके विरुद्ध थाना नानकमत्ता में भिन्न -भिन्न धाराओं के अन्तर्गत 10 मुकदमें पंजीकृत है। शेष आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय में पेश कर ज़िला कारागार भेजा जा रहा है। उत्त्साह वर्धन हेतु पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा 5000/- रुपयों के ईनाम की घोषणा की गयी है। पकड़ने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष के० सी० आर्य, उ० नि० जावेद मालिक,उ० नि० शंकर सिंह बिष्ट,उ० नि० बिजेंद्र कुमार,उ० नि० दरबान सिंह,उ० नि० मंजू पवार,हे० का० पूरन सिंह, का० लोकेश तिवारी,का० पूरन सिंह,का० राजकुंवर सिंह,का०प्रकाश आर्या,का० यशवंत सिंह,का० गिरीश चंद्र,का० नवनीत कुमार,
म० का० बीना कोहली, का०राजेश कुमार,का० तारादत्त,म० का० विद्या रानी, क़ा० रमेश भट्ट आदि शामिल रहे।
-: पुलिस की अपील:-
जनपद ऊधम सिंह नगर की पुलिस ने समस्त जनता से अपील की है कि डबलिंग गैंग से सावधान रहे । किसी भी प्रकार की कोई मशीन या कथित तंत्र विद्या किसी भी प्रकार से नोटों को दोगुना नही करती है। अपराध करने का तरीका-ठगी गैंग पहले जानकारी करते है की उनके आस- पास किसके पास वर्तमान में रुपए आए है फिर ये गैंग उस व्यक्ति के किसी जानने वाले व्यक्ति के ज़रिए सम्पर्क करते है उसके बाद रुपए दोगुना करने का झाँसा देते है। पहली बार में 10-20 हज़ार रुपए दोगुना करके वापिस दे देते है यक़ीन हो जाने पर लालच देकर लाखों की रक़म को हड़प कर लेते है। और मौके पर या तो लूट/ चोरी की घटना करवाते है या रुपए डबल करने वाला शीशा तोड़कर काग़ज़ के टुकड़े जलाकर मूल रुपए आँखो का धोका देकर मोके से ग़ायब कर देते है! समस्त जनता से अपील है कि किसी व्यक्ति के झाँसे में ना आए और अपनी मेहनत की कमाई को लूटने से बचाए और ऐसे गैंग और घटना की जानकारी 112 व थाने पर देकर ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कराने में मदद करे।