जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया
मसड़ा बाजार अंबेडकर नगर जिलाधिकारी सैमुअल पौल एन एवं पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अस्पताल , बैरक , मेस एवं जेल परिसर आदि का सघन चेकिंग किया गया ।
तत्पश्चात कैदियों से उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी हासिल किया । जिलाधिकारी सैमुअल पौल एन ने कहा कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री किसी भी स्थिति में नहीं पहुँचना चाहिए । अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी । जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को उनकी डयूटी के अनुसार जिम्मेदारियों एवं दायित्वों का निर्वहन गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने का निर्देश दिया । पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने जेल परिसर को साफ एवं स्वच्छ रखने का निर्देश दिया । उन्होंने जेल कर्मियों को चेतावनी दिया कि जेल परिसर की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए ।
