-->

search ad

सितारगंज के पुनीत गोयल पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित।

सितारगंज के पुनीत गोयल पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल सितारगंज के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयल को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है। इंडिया हैबिटेट सेंटर लोधी रोड नई दिल्ली में रविवार को थियोफनी विश्वविद्यालय हैती की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह में पुनीत गोयल को शिक्षा के क्षेत्र में पीएचडी की डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया गया। पुनीत गोयल विगत 15 वर्षों से अनवरत कैरियर गाइडेंस एवं शिक्षा देकर सितारगंज क्षेत्र के विद्यार्थियों को सही मार्ग दिखा रहे हैं। तथा समाज के बीच रहकर लोगों को बच्चों के कैरियर निर्माण के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं पुनीत गोयल को गोल्ड मेडल देकर भी कार्यक्रम के अतिथि द्वारा सम्मान दिया गया। डा० पुनीत गोयल को पी० एच० डी० की मानद उपाधि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं अभिनव के द्वारा समाज की सेवा करने के लिए दिया गया है। इस गरिमापूर्ण समारोह में शाजिया शोजेई एडमिशन इंचार्ज एशिया, प्रोफेसर मोनी मदास्वामी पूर्व डायरेक्टर एन० आई० सी० भारत सरकार, डा० बाल्मिकी प्रसाद डायरेक्टर मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स भारत सरकार, डा० वरुण कपूर सीनियर आई पी एस एवं ए डी जी ऑफ पुलिस मध्य प्रदेश, डा० नुपुर शर्मा एक्स सी बी आई ऑफिसर एवं एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, डा० परीन सोमानी एकेडमिक स्कॉलर लंदन, मूलूंगी एस्थर रूथ एकेडमिक स्कॉलर युगांडा, मंजू गुप्ता डीन आई एम एस नोएडा, शिवानी शर्मा सिंह मिस इंडिया इंटरनेशनल जी एल ए यूनिवर्सिटी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले बुद्धिजीवियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में पी एच डी की उपाधि हासिल करने वाले सितारगंज के पुनीत गोयल को सम्मानित किया गया। डा० पुनीत गोयल को पी एच डी की मानद उपाधि मिलने पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं अभिभावकगण ने शुभकामनाएं दी है। डा० पुनीत गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा साथ ही साथ अपनी यह सफलता अपने मार्गदर्शक गोपाल सिंह बिष्ट प्रबंधक ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल सितारगंज एवं समस्त सितारगंज वासियों को समर्पित की।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन