-->

search ad

प्रांतीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

प्रांतीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।



सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)  क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज हो गया। क्षेत्र के सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर सिसौना में आज विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ० विजयपाल सिंह,मंत्री जन शिक्षा समिति शत्रुघ्नसिंह राठौड़ ,जन शिक्षा समिति के सहप्रदेश निरीक्षक ईश्वरी दत्त जोशी, नैनीताल संभाग के मंगत राम लोस्टा,अल्मोड़ा संभाग के आलम सिंह उनियाल,पिथौरागढ़ संभाग के राजेन्द्र चंद्र तीनों संभाग के संभाग निरीक्षक,और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य,परलो एग्रो कंपनी के हेड प्लांट मैनेजर,आदि गणमान्य लोगो ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया।और पूर्व चैंपियन खिलाड़ी  नीलम आर्य ने मशाल जलाकर मैदान में दौड़ी,  ईशा ने सभी प्रतिभागी को शपथ दिलाई, कार्यक्रम के अध्यक्ष पुरषोत्तम राणा ने प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने की अनुमति  दी | डॉ० विजयपाल ने सभी प्रतिभागियों को खेल के प्रति मन, तन,बल के प्रयोग से सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेल खेलने को  प्रेरित किया | प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता  सिसौना में नैनीताल  संभाग ने बाजी मारी समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम राणा ने कहा कि खेल हमको जीना सिखाता है ओर  विद्या भारती शिशु मंदिर विद्या मंदिर के बच्चों को प्राथमिक कालखंड से ही सनातन व संस्कार शिक्षा के साथ-साथ योग आरोग्य की शिक्षा दी जाती है ताकि बच्चे नशे की और ना जाएं।वर्तमान समय में युवा नशे के दलदल में जा रहा है जो युवा किसी भी राष्ट्र की रीड़ होती है यदि बच्चे युवा ही नशे के दलदल में जाएंगे तो वह राष्ट्र कभी भी उन्नति नहीं कर सकता इसीलिए युवाओं को नशे की लत ना लगे खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाना आवश्यक है, खेल प्रतियोगिताओं से छात्रों का मानसिक व शारीरिक बल बढता है समापन के अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन