एक अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
10 सितंबर, 2022
Edit
सितारगंज: (चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक (नगर),पुलिस अधीक्षक (अपराध) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में बीते शुक्रवार की रात्रि चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा रात्रि गश्त/चैकिंग के दौरान सिडकुल क्षेत्र में पूर्वी उकरौली को जाने वाले रास्ते के चौराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी जामा तलाशी लेने पर उसके कमर के बाएं साइड 315 बोर एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस नाजायज बरामद हुआ। उसने अपना नाम 25 वर्षीय अमरजीत उर्फ फौजी पुत्र छिदर सिंह निवासी पसैनी थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर बताया। आरोपी को धारा 25 (1-ख) (क) आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में एफआईआर न० 370/2022 धारा 25 (1-ख) (क) आयुध अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है।पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी सिडकुल, सितारगंज,का० कपिल कुमार,का० अर्जुन नगन्याल,का० कमल नाथ गोस्वामी आदि शामिल रहे।