-->

search ad

छात्र-छात्राओं ने हिमालय बचाओ की प्रतिज्ञा ली।

छात्र-छात्राओं ने हिमालय बचाओ की प्रतिज्ञा ली।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर के श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब के प्रांगण में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगणों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में हिमालय बचाओ अभियान के तहत हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा ली।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सीता मेहता ने इस अवसर पर हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा का समर्थन करने के साथ-साथ पॉलिथीन को प्रतिबंधित करने में सहयोग करने को भी कहा तथा आह्वान किया कि पर्यावरण स्वच्छता हेतु प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करें, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके। इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ० इंदु बाला, डॉ० मनिंदर सिंह गुलाटी, अमृतपाल कौर, निकिता बिष्ट, शोभा बोरा, ज्योति, प्रिया राणा, आरती राणा, डॉ० आर०के० सिंह, तेज प्रकाश जोशी, कवीन्द्र सिंह बोरा, रोशन कुमार, प्रिया थापा, हरविंदर सिंह, मनोज कुमार, वर्षा सक्सेना, कामिनी राणा, नीमा गोस्वामी, पूनम राणा, दुर्गा नाथ गोस्वामी, भूप सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन