गुरु नानक इंटर कालेज के छात्र ने (17 वर्ष अंडर) तैराकी में बाजी मारी।
08 सितंबर, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्ष में गुरु नानक इंटर कॉलेज नानकमता के छात्र सतनाम सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।अब नैनीताल में होने वाली राज्य स्तर की प्रतियोगिता में छात्र प्रतिभाग करेगा, जिला स्तरीय उक्त प्रतियोगिया जेनी पब्लिक स्कूल सितारगंज में संपन्न हुई।उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने वालो में प्रधानाचार्य तरसेम सिंह, सम्पूर्ण सिंह, डॉ० प्रशांत विश्वास, नरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, बखतावर सिंह, कविता वर्मा सहित सभी शिक्षकों ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।