महाविद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत, बीएड तृतीय सेमेस्टर में किरन जोशी एवं बीबीए पंचम सेमेस्टर में शेर सिंह अव्वल।
14 सितंबर, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा विगत दिवस में घोषित परीक्षाफल में श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब का परीक्षाफल उत्तम रहा। विषम सेमेस्टर में अध्ययनरत बीएड तृतीय सेमेस्टर एवं बीबीए पंचम, तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल घोषित हुआ है। जिसमें बीएड तृतीय सेमेस्टर में किरन जोशी ने 86.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, पंकज जोशी ने 86.3 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान व कंचन कुमारी ने 86.1 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इधर बीबीए पंचम सेमेस्टर के छात्र शेर सिंह ने 66.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, बीबीए तृतीय सेमेस्टर में नवनीत कौर ने 73.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान व बीबीए प्रथम सेमेस्टर में अक्षिता ने 76.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सीता मेहता ने बताया कि बीएड तृतीय सेमेस्टर एवं बीबीए पंचम, तृतीय व प्रथम सेमेस्टर में सभी छात्र-छात्राएँ प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की तथा सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर महाविद्यालय संरक्षक बाबा तरसेम सिंह, बीएड विभागाध्यक्षा डॉ० इंदु बाला, अमृतपाल कौर तथा समस्त शिक्षकगणों ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।