-->

search ad

5.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार।

5.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी०सी० द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु पुलिस को आदेशित किया गया है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक, सितारगंज के निकट नेतृत्व में बीते बुधवार को चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम पहाड़ी उकरौली में केएमवीएन धर्मकांटे के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे कुलविंदर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी पहाड़ी उकरौली, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष  को गिरफ्तार किया है, जिसकी तलाशी लेने पर एक पारदर्शी पन्नी के अंदर 5.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, अवैध स्मैक बरामदगी के आधार पर आरोपी को धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना सितारगंज में मुकदमा न० 381/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है।पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी सिडकुल,का० अर्जुन नगन्याल,का० कमलनाथ गोस्वामी,का० कपिल कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन