-->

search ad

महाविद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत, बीएड प्रथम सेमेस्टर में ममता चौसाली अव्वल।

महाविद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत, बीएड प्रथम सेमेस्टर में ममता चौसाली अव्वल।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा विगत दिवस में घोषित परीक्षाफल में श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब का परीक्षाफल उत्तम रहा। विषम सेमेस्टर में अध्ययनरत बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल घोषित हुआ है, जिसमें बीएड प्रथम सेमेस्टर में ममता चौसाली ने 81.1 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, अंजना मेहता व सपना कौर ने 80 प्रतिशत समान अंकों के साथ संयुक्त द्वितीय स्थान व दीपिका उप्रेती ने 79.7 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सीता मेहता ने बताया कि बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएँ प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की तथा सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी गयी। इस मौके पर महाविद्यालय संरक्षक बाबा तरसेम सिंह, बीएड विभागाध्यक्षा डॉ० इंदु बाला, अमृतपाल कौर तथा समस्त शिक्षकगणों ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन