दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित।
24 सितंबर, 2022
Edit
अंडर-14 वअंडर-17 आयु वर्ग के बालक/बालिका खिलाड़ियों के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन।
नानकमत्ता :(चरनसिंह सरारी) न्याय पंचायत नानकमत्ता में अंडर-14 व 17 आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों के खेल महाकुंभ का आयोजन शुक्रवार को श्री गुरुनानक अकैडमी नानकमत्ता में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नानकमत्ता डेरा कार सेवा प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह, पूर्व विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी अमरजीत सिंह, डायरेक्टर देवेंद्र सिंह, संयोजक नृपेंद्र चौहान, सीआरसी समन्वयक नानकमत्ता जशौद सिंह मेहता, प्राथमिक शिक्षा संगठन अध्यक्ष दिनेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाबा हरभजन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को धैर्य और उत्साह के साथ खेल नियमों का पालन करते हुए खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ।संकुल समन्वयक जशोद सिंह मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर 14 व 17 आयु बालक वर्ग के कई मुकाबले खेले गए। जानकारी देते हुए खेल समन्वयक किशोर सिंह ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मिलक नजीर की टीम विजेता,आश्रम पद्धति बिडोरा की टीम उप विजेता, कबड्डी प्रतियोगिता में के०जी०एम० कॉन्वेंट स्कूल विजेता व गुरु नानक इंटर कॉलेज उपविजेता, खो-खो प्रतियोगिता में के०जी०एम० कान्वेंट स्कूल विजेता व आदर्श सर्वोदय विद्यालय उपविजेता रहे।60 मीटर दौड़ में मोहम्मद फैज प्रथम स्थान, अमन सिंह द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में सुमित सिंह प्रथम, साहिल सिंह द्वितीय, लंबी कूद में अमन सिंह प्रथम, हेमंत चंद्र द्वितीय, ऊंची कूद में सुमित प्रथम, यश राना द्वितीय, गोला फेंक में अमन सिंह प्रथम सतनाम सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।अंडर 17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सूरज नाथ प्रथम, हरीश मंडल द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में राजवीर प्रथम, मोहम्मद फेज द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में मनप्रीत प्रथम, राजवीर सिंह द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में अरबाज प्रथम, सूरज नाथ द्वितीय,1500 और 3000 दौड़ में रोहित कुमार प्रथम, धीरज द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में विनय राणा, प्रथम धीरज द्वितीय ऊंची कूद में आयुष राणा प्रथम, निशांत द्वितीय चक्का फेंक में कृष्ण राणा प्रथम,आदित्य राणा द्वितीय, गोला फेंक में कृष्ण राणा प्रथम, गौतम सिंह द्वितीय, भाला फेंक में साहिल प्रथम और अनूप द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालक के०एन० अटवाल ने किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन के सभी बालक वर्ग खिलाड़ियों को के०जे०एम० कान्वेंट स्कूल के वाइस प्रिंसिपल पियूष गुप्ता, के०डी० गहतोड़, हिमांशु बिष्ट ने संयुक्त रूप से शुभकामनाएं देते हुए पदक पहनाकर सम्मानित किया।प्रतियोगिताओं के आयोजन में निमाई चंद मांजी, हिमाचल, आशीष कुमार, शिव कुमार सिंह राणा, श्रीमती सीमा, कंचन, श्रीमती श्वेता भट्ट, श्रीमती नीरज रानी, श्रीमती वंदना भारती, वीरेंद्र सिंह, , इंदू चूफ़ाल ,किशोर सिंह राणा सहित सभी का विशेष सहयोग रहा।