पर्वतीय सस्कृति उत्थान समिति ने लगाया लकी ड्रा कूपन स्टॉल।
30 अक्टूबर, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति नानकमत्ता के सौजन्य से उत्तरायणी महोत्सव लकी ड्रॉ कूपन का आयोजन किया जा रहा है। जिसका ड्रॉ आगामी 14 जुलाई 2023 को उत्तरायणी महोत्सव के दौरान किया जाएगा। लकी ड्रॉ कूपन का स्टॉल नानकमत्ता के मुख्य बाजार में गुरुद्वारा रोड एलआईसी ऑफिस के समीप लगाया गया है। लकी ड्रॉ को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है और लोग बढ़-चढ़कर स्टॉल में पहुंचकर लकी ड्रॉ कूपन खरीद रहे हैं।पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति नानकमत्ता के अध्यक्ष सुरेश जोशी ने बताया कि समिति के सौजन्य से प्रतिवर्ष 13 और 14 जनवरी को दो दिवसीय भव्य उत्तरायणी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसके अंतर्गत पिछले वर्ष 2020 प्रतिवर्ष लकी ड्रा का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें मोटरसाइकिल, फ्रिज,एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, साईकिल, गीजर, मिक्सर ग्राइंडर पंखे इत्यादि 100 से अधिक पुरस्कार दिए जाते हैं।उत्तरायणी महोत्सव के बारे में आगे बताते हुए सुरेश जोशी ने बताया कि उत्तरायणी पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम कराए जाते हैं। जिसमें स्थानीय स्कूली बच्चों के प्रोग्राम के साथ जाने माने कुमाऊंनी एवं गढ़वाली कलाकारों के माध्यम से भी रंगारंग कार्यक्रम कराए जाते हैं।