-->

search ad

क्षेत्र के नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही।नशा तस्करों की संपत्ति,पैसा किया गया जप्त।

क्षेत्र के नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही।नशा तस्करों की संपत्ति,पैसा किया गया जप्त।

नानकमत्ता/उधमसिंहनगर: (चीफ ब्यूरो) पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर के निर्देशन में स्मैक तस्कर सगे भाईयो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के लिए उ०नि०जावेद मलिक द्वारा योजना तैयार की गयी थी। थानाध्यक्ष देवेन्द्र गोरव द्वारा अमलीजामा पहनाया गया।
             बीते वर्ष के 29 अगस्त को ग्राम गिधौर में आरोपियों में कक्का सिंह उर्फ कक्की पुत्र बग्गा सिंह, हरजिन्दर सिंह उर्फ लाली उर्फ जस्सी उर्फ परमजीत सिंह पुत्र  बग्गा सिंह,छुवेग सिंह उर्फ छबेग सिहं उर्फ सुवेग सिंह उर्फ सवेग सिहं उर्फ छेगी उर्फ छेगू पुत्र बग्गा सिंह निवासीगण ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता द्वारा सुरजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की व जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया जिससे गोली सुरजीत सिंह के दाहिने हाथ के बांजू में लगी वादिनी श्रीमती वीर कौर पत्नी सुरजीत सिंह की तहरीर के आधार पर थाना नानकमत्ता में मुकदमा एफआईआर स०-260/2021 यू०/एस० 147/307/323/504/506/34 आईपीसी पंजीकृत किया गया था ।                              
आरोपी कक्का सिंह व उपरोक्तो के विरूद्ध थाना नानकमत्ता में  मुकदमा  एफआईआर पहली स०-10/2013 धारा 323/307/506 भादवि तथा दूसरी एफआईआर स०- 17/2014 धारा 25 आर्म्स एक्ट व तीसरी एफआईआर स०- 22/2021 धारा 323/504/506 भादवि तथा चौथी एफआईआर स०- 76/2021धारा 8/22 /27/29/60 एनडीपीएस एक्ट व पाचवी एफआईआर स०- 260/2021 धारा 147/323/307/504/506 /34 भादवि तथा आरोपी हजिन्दर सिंह  के विरूद्ध मुकदमा पहली एफआईआर स०-10/2013 धारा 323/307/506 भादवि तथा दूसरी एफआईआर स०-204/2019 धारा 60/72 EX ACT व तीसरी एफआईआर स०- 22/2021 धारा 323/504/506 भादवि तथा चौथी एफआईआर स०- 76/2021धारा 8/22/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट तथा पाँचवी एफआईआर स०- 260/2021 धारा 147/323/307/504/506 /34 भादवि  व छेवी एफआईआर स०- 308/2021 धारा 147/325/504/506/341/34 भादवि तथा सातवी एफआईआर स०- 326/2022 धारा 25 आर्म्स एक्ट( थाना रुद्रपुर) व आठवी एफआईआर स०- 46/2019 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट (थाना बनबसा चम्पावत) व आरोपी सुवेग सिंह के विरूद्ध मुकदमा पहली एफआईआर स०- 204/2019 धारा 60/72 EX ACT तथा दूसरी एफआईआर स०- 22/2021 धारा 323/504/506 भादवि व तीसरी एफआईआर स० 76/2021धारा 8/22/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट तथा चौथी एफआईआर स०- 260/2021 धारा 147/323/307/504/506/34, पाँचवी एफआईआर स०-308/2021 धारा 147/325/504/506/341/34 भादवि पंजीकृत है ।
आरोपियों में कक्का सिह उर्फ कक्की , हरजिन्दर सिहं उर्फ लाली, सुवेग सिंह उर्फ छेगी  ग्राम गिधौर में स्मैक बेचने की तस्करी करते हैं। करीब 4 वर्ष पूर्व आरोपियों का गाँव में पुराना मकान था जिसको बडा व पक्का मकान बनाया गया है साथ ही दूसरे गाँव खस्सी बाग में भी करीब 15 लाख रूपये में जमीन व मकान खरीदने की बात सामने आयी है ।इसके अलावा महिन्द्रा अर्जुन ट्रैक्टर यू०के०06 बीबी-1540 को करीब 6 माह पूर्व 10 लाख रूपये में किसी रिस्तेदार हरजिन्दर सिहं पुत्र अरुड सिहं निवासी सुनखरी थाना नानकमत्ता के नाम पर खरीदा गया था, और एक बुलेरो कार यू०के०06ए एक्स-3941 कक्का के नाम पर खरीदी गयी है व एक बुलट बाईक यू०के०06ए यू-9335 , एक होण्डा साईन बाईक यू०के०06 ए वाई-6567 भी आरोपियों द्वारा खरीदी गयी है व  उपरोक्त सम्पत्ति के अलावा भी आरोपियों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रो में जमीन व प्लाट खरीदने की बात समाने आ रही है  ।
उपरोक्त सगे भाईयो की गुण्डई से पूरा नानकमत्ता क्षेत्र भयभीत था आये दिन लोगो के साथ मारपीट करना , स्मैक की तस्करी करना इनका कारोबार बना हुआ था। तत्कालीन खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर के निर्देशन में स्मैक तस्कर सगे भाईयो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के लिए उ०नि० जावेद मलिक द्वारा योजना तैयार की गयी थी। विवेचना में कठोर साक्ष्य संकलन कर आरोपी कक्का सिह का बैंक अकाउन्ट स० 52190006863448 में 98,236/-रुपये व दि.नैनीताल बैंक खटीमा के अकाउन्ट स० 0842000000006368 में 2,35,964/- रुपये व आरोपी हरजिन्दर सिह के बंधन बैंक खटीमा एकाउन्ट स० 10210002849650 में 2,63,413/- रुपये व आरोपी हरजिन्दर सिह की पत्नी अमनदीप कौर के नाम बंधन बैंक खटीमा अकाउन्ट स० 50210030502931 में 6,56,000/- रुपये आरोपी कक्का सिह की पत्नी अमरजीत कौर के नाम बंधन बैंक खटीमा अकाउन्ट स० 50210012240891 में 6,52,834/- रुपये इस प्रकार आरोपियों के पांच अकाउन्ट में करीब 19 लाख रुपये सीज कराये गये थे । लगातार आरोपियों के घर पर दबिश देकर आरोपियों के घर ग्राम गिधौर के घर की कुर्की की उद्घघोषणा ढोल बजाकर की गयी थी व भारी भरकम फोर्स ले जाकर के आरोपियों के घर की कुर्की कर सुई से लेकर चरपाई, अलमारी तक सब कुर्क कर लिया गया था जिसके चलते आरोपियों में सुवेग सिहं व कक्का सिहं को आत्मसमर्पण करने के लिए जबकी पुलिस द्वारा आरोपी लाली को तंमचे के साथ गिरफ्तार किया गया था।तथा आरोपियों के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के चलते हिस्ट्रीशीटर की कार्यवाही अमल में लाय़ी गयी व लगातार आरोपियों के बढते भय व गुण्डा गर्दी को देखते हुए गैंगस्टर की कार्यवाही हेतू फाईल तैयार कर तत्कालीन थानाध्यक्ष देवेन्द्र गोरव द्वारा उच्चाधिकारीगणो के आदेश व निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस अभियोग के चलते आरोपियों को जैल भेज कर स्मैक की तस्करी कर कमाई गई इनकी सम्पत्ती को राजहित में जब्त किया जायेगा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन