किसानों को पुराली न जलाने के आदेश को निरस्त करने की भारतीय किसान संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने की मांग।
07 अक्टूबर, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) भारतीय किसान संघ सितारगंज के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध राय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पत्र भेजकर कहा है कि जिले के जिलाधिकारी के द्वारा पुराली न जलाये जाने के सम्बन्ध में आदेशित किये जाने से आम किसानों की भावनायें आहत हुई हैं वहीं किसान बहुत ही क्षुब्ध हैं क्योकि प्रदुषण का जिम्मेवार किसान को ही मान लिया गया है,जो कि सच्चाई से परे है,किसान सदियों से फसलों के अवशेष जलाता चला आ रहा है,लेकिन प्रदूषण तो छोटे-बड़े वाहन व मिलों की चिमनियां आदि फैलाती हैं उनके खिलाफ प्रशासन की कोई कार्यवाही नहीं होती है।ओर सारी दुनिया को भोजन पैदा कर देने वाले को प्रदूषण फैलाने का खिताब दिया जा रहा है।उन्होंने किसानों पर पुराली जलाने की लगी रोक के आदेश को निरस्त करने की मांग की है।