साइबर ठगों ने हेड कांस्टेवल की डीपी लगा रिस्तेदारो से 80 हजार रुपये ठगे।
11 फ़रवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरन सिंह सरारी) कोतवाली सितारगंज में तैनात हेड कांस्टेवल की डीपी लगाकर साइबर ठगों ने करीब 80 हजार रुपये ठग लिए। हेड कॉन्स्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नरेंद्र यादव सितारगंज कोतवाली में हेड कॉन्स्टेबल पद पर तैनात हैं। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल संख्या -7534868933 व -8982196722 का प्रयोग कर व्हाट्सएप की डीपी में मेरी फोटो लगाकर ली। ठगों ने नरेन्द्र के मोबाइल को हैक कर परिचितों को मैसेज भेजा। मैसेज भेजकर रुपये की मांग की। जिसके कारण मेरे जानने वाले कई लोगों ने लगभग 80000/- रुपये अभी तक उस व्यक्ति के बताये अनुसार गुगल पे , फोन पे किए हैं। अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुगल पे नम्बर-9506280286 व 7828459798 व खाता संख्या-5010059607865 आईएफएससी कोड 0006030 अमित भारद्वाज मार्ग मालवीय नगर जयपुर के नाम मेरे दोस्तों से रुपये डलवाये गये है। नरेन्द्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी एक सिपाही से व्हाट्सएप हैक कर रुपये मांगे गए थे।