बिल लाओ इनाम पाओ योजना के अंतर्गत ग्राहकों को पुरस्कार का किया वितरण।
10 फ़रवरी, 2023
Edit
सितारगंज: (चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड सरकार की बिल लाओ इनाम पाओ योजना के अंतर्गत माह नवंबर के लकी ड्रॉ में खटीमा सितारगंज क्षेत्र के विजेताओं को 10 फरवरी 2023 को राज्य कर भवन खटीमा में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच एवं एयर पोड वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त राज्य कर खटीमा डॉ० रिकन सिंह एवं अधीक्षक केंद्रीय कर खटीमा अमरजीत सिंह गिल द्वारा की गई। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष व्यापार मंडल खटीमा गौरीशंकर अग्रवाल एवं महामंत्री हिमांशु अग्रवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल सितारगंज राजीव गुप्ता, महामंत्री मनीष किनरा एवं संरक्षक नवतेज सिंह द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में बिल सत्यापन का कार्य दीपक सिंह सामंन्त एवं योगेश कुमार द्वारा संपादित किया गया। कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारी मनोज जोशी एवं निरीक्षक केंद्रीय कर हरिओम वर्मा उपस्थित रहे। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन माननीय वित्त मंत्री उत्तराखंड शासन के दिशा निर्देश में देहरादून में आयोजित किया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक ग्राहकों द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद (उपभोग) पर बिल लेने हेतु जागरूक करना है। योजना माह नवंबर 2022 से माह मार्च 2023 तक जारी है। बंपर पुरस्कार के रुप में एक लग्जरी कार दी जाएगी।राज्य कर विभाग खटीमा उत्तराखंड द्वारा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए सम्पर्क करने की अपील की गई है।