कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
10 फ़रवरी, 2023
Edit
सितारगंज: (चरनसिंह सरारी) देहरादून में भर्ती घोटाले की जांच को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज के विरोध में नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य चौक पर भाजपा प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर कड़ा रोष प्रकट किया है। वक्ताओं ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की बजाय यह सरकार पुलिस से लाठी मरवाने का कार्य करा रही है। जो की बहुत ही निंदनीय कार्य है और कांग्रेसी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, नव तेजपाल सिंह, जिलानी अंसारी, मुख्तार अंसारी, वसीम मियां, सद्दाम मलिक, हरविंदर सिंह, विपिन खोलिया, राम नगीना प्रसाद, राहुल कुमार आदि दर्जनों कांग्रेसी शामिल रहे।