शैली स्कूल (सक्षम) में मातृ पितृ दिवस मनाया गया।
09 फ़रवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) शैली स्कूल (सक्षम) में मातृ पितृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष स्कूल सीएमडी राजेश शैली, प्रधानाचार्या श्रीमती इंदु शैली, स्कूल इंचार्ज श्रीमती संतोष नेगी तथा स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती कुलदीप कौर, वित्त प्रबंधक पुष्कर सिंह नेगी सहित सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया। व प्रधानाचार्या श्रीमती इंदु शैली द्वारा आए अभिभावकों व छात्र-छात्राओं को मातृ पितृ दिवस की बधाई दी गयी और बच्चों को अपने माता-पिता के साथ समय बिताने और हर समस्या को उनके साथ साझा करने को भी कहा गया, क्योंकि आज के आधुनिक समय में माता-पिता और बच्चों के बीच में जो दूरियां आ रही हैं उनको कम किया जा सके, इसी के चलते सितारगंज के शैली स्कूल में मातृ पितृ दिवस मनाया गया, साथ ही छात्र-छात्राओं की माताओं की प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसमें विजेता माताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। और एलकेजी यूकेजी व कक्षा एक के छात्र-छात्राओं द्वारा भी गीत प्रतियोगिता की गई तथा कक्षा 5 के छात्रों ने भी कवि सम्मेलन द्वारा समय बांधा। जो कि गीत, कविता,नृत्य सभी माता-पिता को समर्पित थे। तथा विजेता बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। अन्य छात्र-छात्राओं को भी सान्त्वना पुरस्कार दिए गए। इसी क्रम में श्री चैतन्य ग्रुप के ऑनर राकेश शर्मा ने स्कूल में अभिभावकों के समक्ष श्री चैतन्य ग्रुप से जुड़ी जानकारी को साझा किया। इसके साथ ही श्रीमती संतोष नेगी द्वारा वंदे मातरम राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर सभी अभिभावक वाह श्रीमती पायल धीर, श्रीमती विनीती, श्रीमती पारुल भट्ट, श्रीमती प्रभा बोरा, श्रीमती गीता, श्रीमती सरिता, श्रीमती प्रियंका गहतोड़ी, श्रीमती निर्मल कौर, श्रीमती नवनीत कौर मिस रूप, मिस रमन,मिस राखी, मिस संतोष रंधावा, पवन,संदीप गिल,उदिता,मनप्रीत,नेहा,हिना, कमलजीत, घनश्याम,कुलविंदर सिंह सहित स्टाप व अध्यापिकाएं आदि मौजूद रहे।