-->

search ad

स्वयंसेवियों को टी०बी० के बारे में डॉक्टरों ने जानकारी दी।

स्वयंसेवियों को टी०बी० के बारे में डॉक्टरों ने जानकारी दी।



रुद्रपुर/उधमसिंहनगर: (चरनसिंह सरारी)सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय , रूद्रपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । ' प्रधानमन्त्री टी०बी० मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत 'टी०बी० जागरूकता' की थीम पर आयोजित इस एक दिवसीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग से आए विशेषज्ञों ने स्वयंसेवियों को टी०बी० के सम्बंध में सारगर्भित जानकारी दी। जिला पी०एम०डी०टी० एवं टी०बी०, एच०आई०वी० समन्वयक नवल किशोर पंडित ने स्वयंसेवियों को टी०बी० संक्रमण के लिए उत्तरदायी कारक, उसके प्रमुख लक्षणों, उसके प्रसार के कारणों, बचाव के उपायों की जानकारी दी तथा टी०बी० नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला चिकित्सालय से ही क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर डॉ० श्वेता दीक्षित ने स्वयंसेवियों को बताया कि एड्स की बीमारी से ग्रसित लोगों का प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर होने के कारण उन लोगों के टी०बी० की बीमारी से संक्रमित का खतरा ज्यादा होता है । स्वास्थ्य विभाग के क्लिनिकल सर्विस ऑफीसर डा० जयंत नन्द जोशी ने टी०बी० के प्रसार में पशुओं की भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया । आपने स्वयंसेवियों को बताया कि हमें अपने दैनिक जीवन में साफ-सफाई के माध्यम से बैक्टीरिया के प्रसार को रोकने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के टी०बी० हेल्थ विजिटर डॉ०
 विजय वर्मा ने स्वयं सेवियों को डायरेक्टली ऑब्जर्व्ड ट्रीटमेंट के बारे में विस्तार से बताया । आपने कहा कि दो हफ्ते से ज्यादा खांसी होने पर तुरन्त चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए । आपने टी०बी० से संक्रमित व्यक्तियों की मदद करने के लिए स्वयंसेवियों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी दी। इस एक दिवसीय शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राजेश कुमार सिंह ने  स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग से आए  हुए विषय विशेषज्ञों के साथ टी०बी० जागरूकता के सम्बंध में किए गए अपने सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों को साझा करते हुए स्वयंसेवियों के जागरूकता स्तर की जानकारी दी और स्वयंसेवियों की शंकाओं के निराकरण का आग्रह किया । स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी जन्तु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ० दीपमाला ने टी०बी० से जुड़े विभिन्न वैज्ञानिक और चिकित्सकीय पहलुओं की जानकारी दी तथा स्वास्थ्य विभाग से आए सभी चिकित्सकों का इतनी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया । इस कार्यक्रम में समाजशास्त्र की विभाग प्रभारी प्रोफ़ेसर हेमलता सैनी , डॉ० अंचलेश कुमार , कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राघवेन्द्र मिश्र तथा डॉ० रंजीता जौहरी ने  शिविर के स्वयंसेवियों के साथ मिलकर विवेकानन्द पार्क में श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । शिविर में डॉ० कमला भारद्वाज, डॉ० रवीन्द्र कुमार सैनी तथा डॉ० विवेकानन्द पाठक  व कुमायूं विश्विद्यालय छात्रसंघ सचिव हिमांशु सिंह, महाविद्यालय छात्रसंघ की उपाध्यक्षा केसु दास, उपाध्यक्ष आकाश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवा  योजना के पूर्व स्वयंसेवी रमेश कोली ने लगातार उपस्थित रहकर स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित किया । इस एक दिवसीय शिविर में मोहित, आलिम, कैलाश, पिंकी , बबिता, नेहा, रिया, प्रशान्त कुमार, नाजिश, धर्मेन्द्र कोरी सहित कुल 68 स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन