-->

search ad

जायडस मजदूर संघ के श्रमिकों ने बेरोजगार युवाओं पर हुई पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।

जायडस मजदूर संघ के श्रमिकों ने बेरोजगार युवाओं पर हुई पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।


सितारगंज: (चरनसिंह सरारी) जायडस मजदूर संगठन के श्रमिकों द्वारा आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भर्ती घोटालो की जांच सीबीआई से करवाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार संघ के युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज की जायडस मजदूर संगठन ने कड़े शब्दों में निंदा की, और समर्थन देते हुए कहा कि बेरोजगारों ने रोजगार मांगा और भाजपा की अहंकारी सरकार ने उन्हें लाठियां दी, इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। युवाओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ की गई बर्बरतापूर्ण मारपीट की जिम्मेदारी उत्तराखंड की भाजपा सरकार ले। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारी को तुरंत बर्खास्त किया जाए। बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पवार एवं आंदोलनकारियों पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज करने की खबरें आ रही हैं जिसकी कड़ी निंदा के साथ यह मांग है कि ऐसा हर मुकदमा सरकार वापस ले। इस मौके पर संदीप, चारु, रंजना, नरेंद्र, अनिल, खीम, अजय धर्मेंद्र सिंह विकास शक्ति आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन