पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया।
11 फ़रवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रामलीला मैदान एवम नगरपालिका परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया, उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आपको बताते चलें कि पंडित दीनदयाल की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारत की एक ऐसी हस्ती थी, जिन्होंने अपने कार्यों एवं विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. ये पेशे से एक महान राजनेता थे, जो कि भारतीय जन संघ नामक बड़ी पार्टी के अध्यक्ष भी थे। इसे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नाम से जाना जाता है. उन्होंने भारत की आजादी के बाद लोकतंत्र को अलग परिभाषा देते हुए देश के निर्माण के लिए कई कार्य किये, जिससे वे आज भी स्मरणीय हैं. भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का निर्माण दिवस मनाया जा रहा है। आज के दिन उनकी मृत्यु हुई थी पार्टी ने तय किया है कि पूरे देश में उनका निर्माण दिवस प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा।इस मौके पर रतनलाल गुप्ता , सज्जाद अली, दीपक गुप्ता, अमित, अनिल गुप्ता,कमल जिंदल, राकेश त्यागी, अमित रस्तोगी, चंदन कश्यप, चंदन श्रीवास्तव, सुरेश जैन,भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, आदि दर्जनों भाजपाई मौजूद थे।