-->

search ad

सितारगंज  उत्तरायणी मेला: इंदर आर्य के नॉनस्टॉप गीतों पर झूमे दर्शक,’गुलाबी शरारा” मेरो लहंगा” पर मचाया धमाल।

सितारगंज उत्तरायणी मेला: इंदर आर्य के नॉनस्टॉप गीतों पर झूमे दर्शक,’गुलाबी शरारा” मेरो लहंगा” पर मचाया धमाल।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) समूचे उत्तराखंड में इन दिनों उत्तरायणी महोत्सव की धूम है.उत्तरायणी को लेकर जगह-2  सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। विभिन्न समितियां के माध्यम से लोक कलाकार अपनी शानदार कलाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं सितारगंज  में आयोजित उत्तरांचल संस्कृत विकास समिति के तत्वाधान में उत्तरायणी मेले में उत्तराखंड के जाने माने लोक कलाकार इंदर आर्य पहुंचे जहां उन्होंने अपने गीतों से उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। वहीं उनके मशहूर गीतों पर हर कोई थिरकने पर मजबूर हो गया। उत्तराखंड के सुपरस्टार लोक गायक  इन्दर आर्य ने अपने गीतों पर लोगों को नाचने को मजबूर कर दिया।इन्दर आर्य के मंच पर आते ही लोगों ने तालियो से उनका जोरदार स्वागत किया।उन्होंने अपने गाने …ठुमक ठुमक जब हिटिछि तू पहाड़ी बटुमा, छम छम पायल घुंघरू, बजनि त्यार खुटुमा से शुरुआत की।वहीं गुलाबी शरारा गाने में श्रोता अपने आप को थिरकने  से रोक नहीं पाये। बता दें कि इन दोनों उत्तराखंड समेत समूचे देश-विदेश में गुलाबी शरारा गाना यूट्यूब के ट्रेंडिंग गानों में शुमार धूम मचा चुका है। इसके अलावा इंदर आर्य ने अपने सुपरहिट गीतों में नजर ना लगो, माठू माठू, तेरो लहंगा, लहंगा सीरीज, बोल हीरा बोल, जैसे कई गीतों को गाकर लोगों का दिल जीत लिया।सोमवार को श्री रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पहुचकर विधिवत  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आयोजको की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति के संवर्धन व संरक्षण के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। कबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तरायणी मकर संक्रांति की क्षेत्र वासियों को बधाई दी। वहीं समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अम्बा दत्त मौनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट,. लक्ष्मी दत्त सकलानी, मदन सिंह परिहार, खजान चंद जोशी,दीपचंद भट्ट, धीरेंद्र पन्त,  एलडी भट्ट, बद्री दत्त, नगदली, हेमंत बोरा, प्रकाश बोरा, भुवन चंद गडकोटी, नित्यानंद जोशी, बसंत आर्य, संजय, डीके पंतोला, बिसन दत्त  जोशी, आनंद बल्लभ भट्ट, दीपू जोशी, पंकज रावत, उमेद सिंह नेगी, सुरेश पंचोला, महेश भट्ट, मुकेश सनवाल,सुरेश जोशी,जया जोशी, भोला जोशी,सतीश उपाध्याय, संजना जोशी, पार्वती, कपिल, अंजू रावत, कौशल्या भंडारी, कौशल्या रावत, दीपक गुप्ता,फकीर सिंह कन्याल, भुवन चंद्र भट्ट, भगवान सिंह भंडारी, , जगदीश गुरुरानी, बसंत कुमार,, डीके पंतोला, इंदर सिंह महरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन