दो सभासदों सहित विभिन्न दलों के सैकड़ो लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता।
16 फ़रवरी, 2024
Edit
सितारगंज:(चरणसिंह सरारी) भाजपा द्वारा शुक्रवार को सितारगंज विधानसभा के मंडल सितारगंज में बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा में शामिल हो गए। सभासद पंकज रावत व सचिन गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने भाजपा का दामन थामा, सितारगंज से विधायक व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल व मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान ने पार्टी में शामिल सदस्यों को सदस्यता दिलाई व पार्टी में शामिल सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भाजपा अपने उसूलों सिद्धांतों और नीतियों से आजक्षविश्व के सबसे और शक्तिशाली पार्टी है उन्होंने कहा कि देश के यशशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत राष्ट्र लगातार प्रगति कर रहा है। प्रदेश की धामी सरकार प्रदेश में नित्य नए आयाम स्थापित कर रही है, वहीं सितारगंज से विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा लगातार सितारगंज को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सिद्धांत पर कार्य करते हुए पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र को मजबूत करता है वहीं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन भट्ट निराला ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है।सदस्यता प्राप्त करने वालों में सुरेश कुमार, लाइक अहमद, उम्मेद सिंह नेगी, रफीक अहमद, अनवर अहमद, बाबू मियां, सलीम, अजय गुप्ता, फरमान, किशोर शर्मा, तीरथ शर्मा, शरीफ अहमद, .करामत, मोबिन,शकील अहमद, जमील अहमद, महेंद्र आर्य, मुन्ना भाई, रईस उद्दीन, शहाबुद्दीन, अबरार मियां, मोहम्मद अयान, नबी जान, मयंक जोशी हर्षित बोरा शुभम भट्ट अनुज ठाकुर, रतन मेहरा, पुष्पेंद्र सिंह नयाब, हरिप्रसाद, निहार कारकी, चंदन मेहरा, नरेंद्र विश्व, राजेंद्र विश्व, पुष्कर विश्व, दीपक बिष्ट, उमेश कनौजिया, संतोष कुमार, बंटी, जन्टा, रजत, राकेश,गंगाराम, महावीर,पुष्कर आदि मौजूद रहे।