मानकों को ताक में रखकर खुलेआम नगर के घनी आबादी के कई स्थानों पर बिक रहे पटाखे।
30 अक्टूबर, 2024
Edit
सितारगंज:(ब्यूरो) दीपावली पर्व पर सितारगंज के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में चीनी मिल,बिज्टी रोड पर पटाखा दुकान तथा सिसोना आदि क्षेत्रों में मानकों को ताक में रखकर पटाखे (विस्फोटक पदार्थ) खुले आम बेचे जा रहे है।जिससे अग्निशमन व प्रशासन के अधिकारियों की भी पोल खोलकर रख दी है।ओर तो ओर सूत्रों की माने तो कई व्यापारियों द्वारा पटाखे बेचने के लाइसेंस प्रशासन से नही बनवाए गए है और खुलेआम पटाखो की दुकाने रोड़ों के किनारे सजाकर पटाखे बेच रहे है।ओर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
आपको बतादे कि अग्निशमन के अधिकारियों व प्रशासन की मिलीभगत के चलते बिना लाइसेंस के चीनी मिल में घनी आबादी में दर्जनभर पटाखों की दुकानें हर साल लगाई जाती है।जिसमे लाखो रुपए के पटाखे लगाए जाते है।ओर मानकों को ताक में रखकर व्यापारी हजारों रुपए हर साल दीपावली के पर्व पर पटाखों को बेचकर कमाते है। लेकिन किसी प्रकार के हादसे से निपटने का कोई इंतजाम नहीं है।जिससे जान माल बच सके।ओर अग्निशमन व प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है।इधर बिज्टी रोड पर भी हर वर्ष एक व्यापारी की तरफ से घनी आबादी में एक पटाखों का स्टोक गोदाम बनाकर लाखो रुपए के पटाखे रखकर खुलेआम बचे जा रहे है।ओर मानकों की अनदेखी की जा रही है। ओर अग्निशमन और प्रशासन एक बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।जबकि पटाखों के लिए राजकीय इंटर कालेज के मैदान मे पटाखों की दुकानों को लगाने की परमिशन प्रशासन ने दे रखी है।उसके बाद भी बाजार की दुकानों में भी पटाखे खुलेआम बेचे जा रहे है।इधर सिसोना बाजार में भी रोड़ों के किनारे पटाखों की दुकानें लगाकर खुलेआम पटाखे मानकों को ताक में रखकर बेचे जा रहे है।ओर अग्निशमन विभाग और प्रशासन गहरी नीद में सोया है।