गन्ना किसानों ने बाहर के गन्ने की खरीद पर रोक लगाने को लेकर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन।
13 दिसंबर, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मां के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने दी किसान सहकारी चीनी मिल सितारगंज के जनरल मैनेजर जी०एम० शर्मा के माध्यम से जिला अधिकारी उधम सिंह नगर को ज्ञापन भेजकर कहा है। कि क्षेत्र के गन्ना किसान परेशान है। जो गन्ना किसान मिल के शेयर होल्डर है। उनका गन्ना न खरीद कर दलालों के माध्यम से बाहर का गन्ना टोकन बाटकर सस्ता खरीदा जा रहा है। बाहर से गन्ना खरीद कर मिल चलाई जा रही है। जो कि सरकार के नियमों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। चीनी मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों का शोषण किया जा रहा है। और क्षेत्र के गन्ना किसान परेशान घूम रहे हैं। गन्ना किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से बाहर के गन्ने को चीनी मिल प्रबंधन को न खरीदने देने और खरीद पर रोक लगाने की मांग की है। मांग करने वालो में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान, जस्सा सिंह हुंडल, जसविंदर सिंह बरार, राजवंत सिंह, हरमीत सिंह प्रीतम सिंह मान, निर्मल सिंह,हेमराज सहित दर्जनों गन्ना किसान शामिल रहे।