भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए किया नामांकन पत्र दाखिल।
30 दिसंबर, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)नगर पालिका परिषद सितारगंज के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने नगर में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नगर में रैली निकाल कर तहसील पहुंचकर अपना नामांकन पत्र आर०ओ०सितारगंज सी०आर०आर्या एवम उप जिलाधिकारी सितारगंज रविन्द्र कुमार जुवाठा के समक्ष दाखिल किया।इससे पूर्व उन्होंने एक बैठक अपने सैकड़ों समर्थको के साथ नगर में की।भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने बोलते हुए कहा कि नगर की जनता के बीच में जो जनसमस्याएं बची हुई है।उन जनसमस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करारुगा।ओर नगरवासियों के बिजली,पानी,सड़क आदि और गरीबों के राशन कार्ड और आवास आदि जो पात्रों को नही मिले है।उनको दिलाऊंगा। वही पानी भराव आदि से भी नगरवासियों को निजात दिलाऊंगा।भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भाजपा ने एक युवा,जुझारू प्रत्याशी सुखदेव सिंह भाई को नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है।जो जनता के हर दुख सुख में नगरवासियों के साथ खड़ा रहेगा।हमे जनता पर पूर्ण विश्वास है कि भाजपा प्रत्याशी को जिताकर नगरवासी नगर का विकास चाहेगे ओर हम पूरे बहुमत से अध्यक्ष की सीट जीतेंगे।ओर नगर में विकास की गंगा बहागे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, खतीब अहमद, रतन लाल गुप्ता,महेश मित्तल, राकेश त्यागी, मृदुल त्रिपाठी, संजय गोयल, गुरदीप सिंह चौहान, मनजीत सिंह ज्ञानी, साहब सिंह,शिवपाल सिंह चौहान, अमरजीत सिंह कटवाल,अजय जायसवाल, गुरजीत सिंह, उदय राणा, आदेश चौहान, अंकित गोयल, विनय कुमार मित्तल, आजम मलिक, फकीर सिंह कन्याल, सुमन राय, जया जोशी, इकबाल सिंह लाडी, उमाशंकर दुबे, सुरेश जैन, शिव कुमार मित्तल, रोशन लाल यादव, सौरभ अरोरा आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।