-->

search ad

वार्ड नंबर 1 में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह को कार्यकर्ताओ ने लड्डुओं से तोला ।

वार्ड नंबर 1 में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह को कार्यकर्ताओ ने लड्डुओं से तोला ।

सितारगंज: (चरनसिंह सरारी) नगर निकाय के चुनाव में अब अंतिम दिनों में सभी प्रत्याशियो ने अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।इसी के तहत वार्ड नंबर 1 में  नगरपालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं से तोला। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय वार्डवासी मौजूद रहे।इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी कार्यक्रम में भागेदारी की और सुखदेव सिंह के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह जैसे समर्पित और मेहनती नेता पार्टी की ताकत हैं और उनके नेतृत्व में वार्ड नंबर 1 का विकास होना सुनिश्चित है।केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देती आई है, और सुखदेव सिंह इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। जनता का जो समर्थन और प्रेम उन्हें मिल रहा है, वह उनकी लोकप्रियता और जनता के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है।ओर जो जनता का उनको प्यार मिल रहा है वह पूरे बहुमत से अपनी सीट  को जीतेंगे।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा ने निकाय चुनाव में सुखदेव सिंह की जीत पर अपना विश्वास जताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन