दूरस्थ ग्रामों में एक्सरे व बलगम द्वारा खोजगें टीबी की बीमारी।
20 जनवरी, 2025
Edit
रुद्रपुर/उधमसिंहनगर:(चरनसिंह सरारी) विगत प्रबंधन निदेशक स्वास्थ्य के निर्देशन और फाउंडेशन की सहायता से एक मोबाइल टीबी वैन द्वारा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से टीबी की बीमारी खोज कर प्रभावितो का उपचार किया जाएगा। जिसके चलते आज जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया डॉ० मनोज कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर टीबी वेन को रवाना किया। अवगत हो कि टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत विभाग लगातार कार्यरत हैं। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों का भ्रमण भी चलता रहता है। एम०डी०- एन०एच०एम० श्रीमति स्वाति भदौरिया द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया था कि आम व जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी टीबी की निःशुल्क जाँच व एक्सरे किये जाए। इसी क्रम में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपोलो फउंडेशन की सहायता से प्राप्त एक वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपको बतादें कि उक्त वेन में एक पोर्टिबल एक्सरे कैमरा, एक ट्रू-नाट मशीन रहेगी। उक्त वेन में अपोलो फाउंडेशन तथा टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के स्वास्थ्य कर्मी रहेगें। यह वेन जिला उधम सिंह नगर के दूरस्थ क्षेत्रों में जाएगी। वहां की आशा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तथा एएनएम की सहायता से स्वास्थ्य कैम्प लगाया जाएगा उस स्वास्थ्य कैम्प में सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीबी के संभावित मरीजों का बलगम व एक्सरे जाँच की जाएगी। जाँच के पश्चात धनात्मक रोगियों का नियमानुसार इलाज किया जाएगा। वेन को हरी झंडी टीबी नियंत्रण केंद्र से मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिखायी गयी।मौके पर जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ० राजेश आर्या, फार्मेसी अधिकारी बी०एन० बेलवाल, टीबी नियंत्रण केंद्र के सभी कर्मियों सहित अपोलो फाउंडेशन के राज्य प्रबंधक मनीष व राज्य समन्वयक अभिषेक आदि उपस्थित रहे।