वार्ड नंबर 10 में वार्ड सभासद पद की भाजपा प्रत्याशी रीतू गहतोड़ी और नगर पालिकाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह के पक्ष में केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की चुनावी जनसभा।
12 जनवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) निकाय चुनाव के चलते आज वार्ड नंबर 10 की सभासद प्रत्याशी रीतू गहतोड़ी व अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह के समर्थन में केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वार्ड नंबर 10 में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।उसमें उनके साथ भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुखदेव सिंह ओर वार्ड नंबर 10 की सभासद भाजपा प्रत्याशी रीतू गहतोड़ी भी मौजूद रहे।उन्होंने चुनावी जनसभा में बोलते हुए कहा कि आप लोग अगर नगर का विकास चाहते है तो भाजपा को वोट दे। क्योंकि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है।ओर आपके शहर में विकास की गति और बड़ जाएगी।क्योंकि नगर पालिका में वार्ड सभासद और अध्यक्ष एक ही पार्टी के होगे तो वह पूरे नगर में विकास कार्य कराएंगे।उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने डमी प्रत्याशी खड़ा किया है क्योंकि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि निर्दलीय अध्यक्ष पद का प्रत्याशी जीत सके और उसे कांग्रेस पार्टी में शामिल कर लिया जाए ।लेकिन जनता अपना बहुमूल्य बोट खराब नही करेगी और भाजपा को बोट देकर भारी मतों से जिताएगी।उन्होंने कहा नगर में 9 करोड़ से भी अधिक की सड़के निवर्तमान नगर पलिकाध्यक्ष के हटने के बाद हमारे सुखदेव सिंह और हमारे वार्ड सदस्यों के प्रयासों से नगर पालिका क्षेत्र में बनाई गई है।उन्होंने वार्ड व नगर के विकास के लिए वार्ड नंबर 10 की सभासद पद की भाजपा प्रत्याशी रीतू गहतोड़ी और नगर पालिकाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह को बोट डालने की अपील की।इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह,वार्ड नंबर 10 की सभासद भाजपा प्रत्याशी रीतू गहतोड़ी,सुमन राय,अनिरुद्ध राय, पलविंदर सिंह औलख, सुमन राय राजू हरियाणवी राकेश त्यागी,पंकज गहतोड़ी, फकीर सिंह कन्याल, अमित रस्तोगी,रामदत्त जोशी,हरीश जोशी,मुकेश सनवाल,गोपाल आर्या,पीसी गुप्ता,राकेश गुप्ता,मृदुल त्रिपाठी,उदय राणा,दीपा जोशी, अमित सलूजा,आनंद मनि सहित सैकड़ों वार्डवासी मौजूद रहे