सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का गुरु पर्व को बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
11 जनवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर में सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरुगोबिंद सिंह जी महाराज के जन्म दिवस(गुरु पर्व) के उपलक्ष में महान नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें क्षेत्र की हजारों संगत ने भाग लिया।महान नगर कीर्तन श्री गुरुग्रंथ साहिब की रहनुमाई और पंज प्यारो की अगुवाई में निकाला गया। नगरकीर्तन गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंहासभा से अरदास के साथ शुरू हो पूरे नगर का भ्रमण कर शाम को श्री कलगीधर सिंघसभा सितारगंज में अरदास के साथ सम्पन्न हुआ।
आपको बताते चलें कि सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के गुरु पर्व पर भव्य महान नगर कीर्तन सितारगंज नगर के गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंहसभा से श्री गुरुग्रंथ साहिब की रहनुमाई तथा पंज प्यारो की अगुवाई में अरदास के साथ आरंभ हुआ।जिसमे सबसे पहले वीरो का जत्था सड़क को पानी से धोता हुआ चल रहा था और उसके बाद बीबियो का जत्था झाड़ूओ से सड़क की सफाई करता चल रहा था और उसके बाद पुष्पों की वर्षा की जा रही थी।उसके बाद पंज प्यारो की अगुवाई ओर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रहनुमाई में महान नगर कीर्तन चल रहा था।जिसमे विभिन्न स्कूलों कालेजों के छात्र छात्राएं कतारबंद्ध होकर चल रहे थे। श्री रामलीला मैदान से होते हुए मुख्य चौक से बड़ी धूमधाम के साथ हजारों संगतों के साथ सतश्रीअकाल के नारो की गूज के साथ किच्छा रोड होते हुए तिरंगा चौक पहुंचा।इससे पूर्व में केबिनेटमंत्री सौरभ बहुगुणा व भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने अपने समर्थको के साथ श्री गुरुग्रंथ साहिब का ओट आसरा लेते हुए शीश नवायां और पंज प्यारो को सारोपे भेटकर गुरुघर की खुशियां प्राप्त की। इधर काग्रेस प्रत्याशी राकेश कुमार बावा व कांग्रेसी नेता नवतेज पाल सिंह ने अपने समर्थको के साथ श्री गुरुगंथ साहिब के सामने अपना शीश नवाया और पंज प्यारो को सारोपे भेट कर सम्मानित किया ओर गुरुघर की खुशियां प्राप्त की।महान नगर कीर्तन बिज्टी चौराहा होते हुए महाराणा प्रताप चौक से मुख्य चौक से होते हुए शाम को गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंहसभा में अरदास के साथ सम्पन्न हुआ।जिसमे जगह - जगह नगर की संगतों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और संगत को विभिन्न प्रकार के व्यजनो के स्टाल लगा संगतों को व्यंजनो का प्रसाद वितरित किया गया।इधर महान नगर कीर्तन में हजारों संगत पैदल और अपनी - अपने वाहनों से चल रही थी।तथा धार्मिक रागी, ढाढी,कविसरी जत्थों ने गुरु की महिमा का वख्यांन कर संगत को निहाल किया।वही गुरु का प्रसाद वितरित किया गया।श्री गुरुद्वारा साहिब में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।इधर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी महान नगर कीर्तन में पहुंचकर आई संगत को गुरु पर्व की ढेर सारी बधाईया दी।साथ ही क्षेत्र व प्रदेश की संगत को भी गुरू पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने हिंद का धर्म बचाने के लिए अपना पूरा वंश ही निशावर कर दिया।ओर सत्य के मार्ग पर चलकर अन्याय से लड़ने की प्रेरणा दी। हमे ऐसे परम गुरु को हमेशा याद रखना चाहिए।इधर महान नगर कीर्तन में रणजीत अखाड़े की गतका पार्टी ने हैरतअंगेज कारनामे दिखा संगत को आश्चर्यचकित किया।श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा तथा भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह को स्मृति चिन्ह व सरोंपे देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे,भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा नेता पलविंदर सिंह औलख,गुरजीत सिंह, सुखबीर सिंह बेदी, सोप्रीत सिंह भाटिया,गुरप्रीत सिंह दयोल,महेश मित्तल, गुरदीप सिंह चौहान,राजू हरियाणवी,सौरभ अरोरा, फकीर सिंह कन्याल,हरपाल सिंह,सरताज अहमद,अमरजीत सिंह कटवाल,नरेंद्र बमराह,सौरभ सिंघल,पवन गुप्ता आदि हजारों संगत मौजूद रही।