आरसीएल कंपनी की रॉवल्टी पर एक खनन माफिया नगर में मिट्टी बेचकर लाखो कमा रहा।
10 जनवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)नगर के खटीमा रोड पर बघोरा के ठीक सामने तुर्कातीसोर में आरसीएल कंपनी की मिलीभगत से मिट्टी खनन माफिया नगर में खुलेआम आरसीएल कंपनी के किसी व्यक्ति से रॉवल्टी लेकर नगर में दिन के उजाले में अवैध मिट्टी बेचकर लाखो रूपये कमा रहा है।बताया जा रहा है कि मिट्टी खनन माफिया आरसीएल कंपनी के किसी व्यक्ति से मिलकर एक नंबर की दो रॉवल्टी लेकर अपने वाहनों से मिट्टी को हाईवे से लेकर जा नगर में बेच रहा है।जबकि आरसीएल कंपनी के पास हाईवे बाईपास रोड बनाने के नाम पर मिट्टी खनन करने की अनुमति मिली हुई है। लेकिन खनन माफिया कंपनी के कुछ कर्मचारियों से सांठ गांठ करके कैलाश नदी किनारे अलग से जेसीबी लगा नगर में खुलेआम दिन के उजाले में मिट्टी खनन कर अपने ट्रैक्टर ट्रालियों तथा डंपरो में भरकर खुलेआम हाईवे से लाकर नगर में बेच रहा है।ओर राजस्व विभाग को लाखो का चूना लगा रहा है।प्रशासन नगर निकाय चुनाव में व्यस्त होने के कारण इस और ध्यान नहीं दे पा रहा जिसका मिट्टी खनन माफिया पूरा लाभ उठा रहा है।ओर प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा है।