-->

search ad

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नवीन मड़ी सितारगंज में पहुंच निकाय चुनाव के स्ट्रांग रूम एव मतगणना स्थल का किया निरीक्षण।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नवीन मड़ी सितारगंज में पहुंच निकाय चुनाव के स्ट्रांग रूम एव मतगणना स्थल का किया निरीक्षण।


सितारगंज :(चरनसिंह सरारी)जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ नवीन मंडी सितारगंज में स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कियासितारगंज मंडी में नगर पालिका परिषद सितारगंज ,नगर पंचायत शक्तिगढ़, नानकमत्ता कुल 3 निकायों की मतदान पार्टियां रवाना व मतगणना होगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सितारगंज मंडी से 3 नगर निकायों  की मतदान पार्टियां रवाना होंगी व मतगणना होगी इसलिए सभी तैयारियां 20 जनवरी तक पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा 23 जनवरी को मतदान है व 25 जनवरी को मतगणना होगी इसलिए मतगणना की जो भी तैयारियां होनी है पहले ही  पूर्ण करने के निर्देश ई०ई० लो० नि०वि० को दिए। उन्होंने कहा कि  स्ट्रांग रूम की सभी पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा मतगणना कक्षों में जालियां लगाई जाए।उन्होंने पर्याप्त लाइटिंग व पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपजिलाधिकारी सीतरगाज रविन्द्र जुवाठा, तहसीलदार पूजा शर्मा, ई०ई० सिंचाई आनंद सिंह नेगी, ई०ई० लो०नि०वि० नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन