-->

search ad

पुलिस ने स्मैक तस्करी में मां बेटी को 15 ग्राम स्मैक बेचते घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने स्मैक तस्करी में मां बेटी को 15 ग्राम स्मैक बेचते घर से गिरफ्तार कर लिया।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा डयूडी मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी मुखबिर की सूचना पर  ग्राम खेमपुर गांव में एक घर में नशे के संबंध में अवैध गतिविधिया की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उस घर को चारों ओर से घेर कर कार्यवाही की गई तो घर के सामने दोनों माँ - बेटी  अभियुक्तिया गुरमेज कौर पत्नी स्व० संतोख सिंह और उसकी बेटी किरण कौर पुत्री स्व० संतोख सिंह निवासी खेमपुर को लगभग 15 ग्राम स्मैक के साथ घर से बेचते व अवैध कारोबार करते हुए मौके पर पकड़ लिया। दोनों अभियुक्तियों के खिलाफ थाना नानकमत्ता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है तथा उक्त गांव के अन्य स्मैक बेचने वाले फरार नशा तस्करों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही जल्द अमल में लाई जाएगी। पकड़े गए अभियुक्तियो में गुरमेज कौर पत्नी स्व० संतोख सिंह ,किरण कौर पुत्री स्व० संतोख सिंह निवासीगण  खेमपुर थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर को गिरफ्तार वाली पुलिस टीम में ए०एस० आई० शंकर बिष्ट, ए०एस०आई० संजय सिंह, ए०एस०आई० कृपाल सिंह ,का० धनराज सिंह, का० शुभम सैनी,का० बबीता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन