-->

search ad

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार बाबा की सरल स्वभाव व ईमानदार होने की चर्चा जोरो पर जनता का मिल रहा भारी समर्थन।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार बाबा की सरल स्वभाव व ईमानदार होने की चर्चा जोरो पर जनता का मिल रहा भारी समर्थन।


राकेश कुमार बावा ने की पत्रकार वार्ता।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड में नगर पालिका के चुनाव की तारीख जैसे ही नजदीक आ रही है प्रत्याशियो ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है 23 जनवरी को नगर पालिका के चुनाव में वोट पड़ेंगे वहीं 25 जनवरी को मतगणना की जायेगी, सितारगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार बावा को कांग्रेस पार्टी ने सितारगंज नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है राकेश कुमार बावा के सरल स्वभाव व ईमानदार होने की चर्चा सितारगंज में जोरो पर चल रही है जनता के प्यार के साथ साथ भारी समर्थन भी मिल रहा है वहीं राकेश कुमार बावा की साफ छवि व शान्त स्वभाव, ईमानदार होने का लाभ मिल रहा है वहीं राकेश कुमार बावा राजनीति में अभी जल्द आए है। लेकिन किसी भी प्रकार का कोई भी दाग नहीं है, सितारगंज में एक छोटी सी मेडिकल की दुकान है और सितारगंज में ही अपना छोटा सा घर है जहां पर राकेश कुमार बावा रहते है और किसी भी वक्त बुलाने पर जनता की सेवा के सहयोग के लिए तत्पर रहते है वहीं राकेश कुमार बावा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अगर में सितारगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करता हूं तो मेरी पहली प्राथमिकता विकास कार्य ,शिक्षा ,स्वास्थ्य के साथ साथ लोगों की जिन्दगी से जुड़ी अनेक प्रकार की समस्याओं के समाधान करवाने में पूरी ताकत के साथ सहयोग करूंगा और बीजेपी सरकार द्वारा भ्रष्टाचारी कर जो लूट मचाई जा रही है उसके खिलाफ आवाज बुलन्द करुंगा । वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कुमार बावा ने सितारगंज की जनता से विनम्र निवेदन कर भारी समर्थन देने की अपील कर घोषणा पत्र जारी किया है जो कि प्रीपेड बिजली मीटर को किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिया जाएगा, हर घर की मुखिया गरीब महिलाओं को प्रतिमाह पांच सो रुपए दिये जायेंगे,जिन पर परिवारों को अभी तक सरकारी मकान नहीं मिला है उनको मकान दिया जाएगा राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, नालियों की समस्या का हल किया जाएगा, फल रेडी, ठेली, छोटे व्यापारियों को पक्की जगह दी जाएगी जहां वह अपना गुजर बसर कर सके।इस मुहिम में कांग्रेस पार्टी के नेता नवतेज पाल सिंह, गुरसेवक सिंह महार, जगदीश सिंह महार,राम नगीना प्रसाद, हरपाल सिंह पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, करन जंग पूर्व नगर अध्यक्ष, हरीश कुमार दुबे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, सरताज अहमद नगर अध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष,गुरसेवक सिंह महार, शाकर अली, हसनैन मालिक आदि दर्जनों कांगेसी कार्यकर्ताओ के द्वारा राकेश कुमार बाबा के प्रचार में पूरी ताकत के साथ सुबह पांच बजे से देर रात तक प्रचार किया जा रहा है जिससे जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। वहीं बीजेपी के द्वारा राकेश कुमार बाबा को कमजोर  प्रत्याशी  बता रहे थे लेकिन अब जनता के प्यार ओर जनता के भारी समर्थन को देखते हुए बीजेपी के पसीने छूट रहे हैं।इस मौके पर कांग्रेसी नेता नवतेज पाल सिंह महार,राम नगीना प्रसाद,सरताज अहमद, सुरेन्द्र सिंह,हरीश दुबे, करन जंग,गुरसेवक सिंह,जगदीश सिंह महार,शाकिर अली,जमील अल्वी,नितिन खोलिया, सिराजुद्दीन,मुख्तयार अंसारी, हसनैन मालिक,आजम मलिक,हरपाल सिंह,गुरनामसिंह करनावल,बक्शीश सिंह आदि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन