-->

search ad

पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार एक वारण्टी तथा तीन आरोपियों को 65 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार।

पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार एक वारण्टी तथा तीन आरोपियों को 65 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत अवैध शस्त्र बरामदगी  तथा अवैध शराब  व अवैध मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा चलाये जा रहे अभियान नशा मुक्त देवभूमि के अंन्तर्गत  प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के  नेतृत्व में बीती रात्री में अवैध शस्त्र  तथा अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व ब्रिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु गठित टीमों द्वारा सघन चैकिंग कर चौकी सिडकुल क्षेत्र से दो आरोपियों में 32 वर्षीय हरजिन्दर सिह पुत्र प्रीतम सिह निवासी बरुआबाग सितारगंज,22 वर्षीय सुखदेव सिह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम बरूवाबाग थाना सितारगंज उधमसिंहनगर को मो०सा० यूके06- बीजी-0368 में 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तथा चौकी सरकडा क्षेत्र से एक आरोपी 45 वर्षीय भजन सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी ग्राम पिण्डारी थाना सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।ओर तीनो आरोपियों पर धारा-60(1) आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमें पंजीकृत किया गया। ओर तीनो आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । तथा लंबे समय से फरार वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा एक वारण्टी 45 वर्षीय जगनेश्वर आनन्द पुत्र भवान दास आनन्द निवासी जुडका पोस्ट कुण्डश्वरी थाना काशीपुर उधमसिंहनगर को धारा-138 एन आई एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे चौकी प्रभारी सिडकुल उ०नि० दीपक कौशिक,उ०नि० ललित चौधरी,अ०उ०नि० सुरेन्द्र सिंह दानू,का० अमित जोशी,का० कपिल कुमार,का० जितेन्द्र राय,का० विनित कुमार,का० राजेन्द्र गिरी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन