-->

search ad

पड़ोस के युवक द्वारा बाथरूम में नहा रही लड़की का वीडियो बनाए जाने को लेकर पुलिस ने आरोपी पर किया मुकदमा दर्ज।

पड़ोस के युवक द्वारा बाथरूम में नहा रही लड़की का वीडियो बनाए जाने को लेकर पुलिस ने आरोपी पर किया मुकदमा दर्ज।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)एक व्यक्ति ने पड़ोस मे रहने वाले एक युवक पर बाथरूम में नहा रही उसकी लड़की का वीडियो बनाए जाने को लेकर थाने में तहरीर दी है।जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा  दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।पीड़ित रतनेश सिह पुत्र शमशेर सिंह निवासी ग्राम व पो० बेरमा थान जीएनपुर जिला आजमगढ़ हाल निवासी ग्राम नकुलिया वार्ड न० 2 थाना व तहसील सितारगंज ने कोतवाली सितारगंज में तहरीर देकर कहा है कि आज सोमवार समय दिन के करीब 12  बजे के आस पास मेरी लड़की बाथरूम में नहाने गयी थी कि हमारे पडोस में ही रहने वाला राहूल पुत्र नामालूम निवासी बरेली हाल निवासी वार्ड न० 2 ग्राम नकुलिया तहसील व थाना सितारगंज द्वारा बाथरूम के बगल में अटेच बाथरूम में छोड़ गये रोवे से मेरी लड़की का नहाते समय का अश्लील विडियो बना रहा था मेरी लड़की के बाथरूम से चिल्लाने पर मैं तथा मेरी पत्नी भाग कर गये तो लडकी द्वारा बताया गया कि छोडे गये बाथरूम के रोवे से राहूल मेरे नहाने की विडियो बना रहा था जो उसके मोबाईल में है। जब मैने तथा अन्य लोग मोबाइल को थाना सितारगंब लाये।मुझे आशंका है कि राहुल द्वारा मेरी लड़की का अश्लील विडियो सोशल मिडिया पर वायरल करने या उसको ब्लेकमैल करने या अन्य किसी बुरी नियत से बनाया गया है। जिसपर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन