-->

search ad

अधिवक्ताओं ने दिया अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव को समर्थन।

अधिवक्ताओं ने दिया अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव को समर्थन।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) बार एसोसिएशन सितारगंज के सचिव महेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कई अधिवक्ताओं ने नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुखदेव सिंह को समर्थन दिया और भरोसा दिलाया कि आगामी नगर पालिका चुनाव में अधिवक्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। मंगलवार को सिविल न्यायालय परिसर में हुई सभा में अधिवक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह को समर्थन दिया। और भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने कहा कि नगर पालिकाध्यक्ष बनने के बाद अधिवक्ताओं तथा क्षेत्र की जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। संचालन सचिव महेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर सचिव एडवोकेट महेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट कमल जिंदल, एडवोकेट एस०के० त्रिपाठी, एडवोकेट रमेश चंद्र गुप्ता, एडवोकेट शक्ति प्रताप सिंह, एडवोकेट रामबदन सागर, एडवोकेट मनोरमा गुप्ता, एडवोकेट उर्मिला कौशिक, एडवोकेट अमित रस्तोगी, एडवोकेट टीना सिंह, एडवोकेट अफसर अली आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन