-->

search ad

डॉ० गणेश उपाध्याय ने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश बावा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

डॉ० गणेश उपाध्याय ने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश बावा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ० गणेश उपाध्याय बीते दिन सितारगंज में पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार बावा टिंकू के कार्यालय में पत्रकार से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार हर क्षेत्र में फेल हो चुकी है। डबल इंजन सरकार होने के बावजूद आज ना तो परिसंपत्ति का बंटवारा हो पाया हैं, ओर न ही नानक सागर , बैगुल डाम धौरा डाम तथा अन्य संपत्तियों का बंटवारा न होना इनको साफ-साफ पूर्ण दर्शाता है,आज बीजेपी के लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि ट्रिपल इंजन की सरकार लाओ लेकिन सितारगंज ,शक्ति फार्म में अस्पताल की बिल्डिंग अधूरी है, डॉक्टर  सहित अन्य स्टाफ नहीं के बराबर है न ही एमरजेंसी सुविधाएं है दवाईयां तक बाहर से मंगवाई जाती है स्कूलों में अध्यापक नहीं है हर गली टूटी पड़ी है स्मार्ट बिजली मीटर लगाकर सरकार जनता को अंधकार में डुबोना चाहती है जो हम कांग्रेसी नही होने देंगे वहीं उन्होंने कहा कि जबकि यहां का नेतृत्व कैबिनेट मिनिस्टर सौरभ बहुगुणा करते हैं 8 लाख बेरोजगार रजिस्ट्रेशन होने के बाद रोजगार के लिए सड़कों पर भटक रहे हैं। 63000 पद खाली है ,ऊर्जा प्रदेश का नारा देने वाली सरकार प्रतिदिन 10 से 12  करोड़ की बिजली खरीद रही है। विधानसभा में कैबिनेट मिनिस्टर होने के बावजूद जिनके पास गन्ना मंत्रालय भी है अभी तक गन्ने का मूल्य निर्धारण नहीं कर पा रहे है,जबकि फरवरी में सितारगंज की फैक्ट्री बंद हो जाएगी, दुर्भाग्य है यह सरकार हाई कोर्ट के निर्णय जो सट्टा लिख कर देती है कि हम 24 घंटे से लेकर हफ्ते के अंदर धान तोल कर तुरंत भुगतान करेंगे दो माह से ऊपर का समय हो गया है 100 करोड़ का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया तो जनता क्यों वोट देगी, उन्होंने कहा कि जब हर क्षेत्र में बीजेपी सरकार फेल हो चुकी है और आम जनमानस परेशान है वहीं उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 23 जनवरी को हाथ के पंजे में मोहर लगाकर राकेश कुमार बावा टिंकू व शक्ति फार्म के कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से जीत दर्ज करवाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन