-->

search ad

नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाजपा और निर्दलीय में सीधी कांटे की टक्कर, कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर।

नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाजपा और निर्दलीय में सीधी कांटे की टक्कर, कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर निकाय चुनाव के चलते नगर पालिका परिषद सितारगंज के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियो ने अपने चुनाव में आखरी दिन में अपनी -अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।वही माना जाय तो नगर पालिका परिषद सितारगंज में कुल लगभग 32000 हजार मतदाता बताए जा रहे है। जिसमे लगभग 13500 हजार मतदाता मुस्लिम समुदाय से है।ओर देखा जाए तो बाकी सिक्ख,हिंदू,बनिया,देशी कुल लगभग 18500 मतदाता है। तो वही सिक्ख समाज से भाजपा के प्रत्याशी सुखदेव सिंह और पंजाबी ब्राह्मण समाज से कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश कुमार बावा ओर मुस्लिम समाज से निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अहमद(राजू) अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे है।नगर के स्थानीय मतदाताओं से हुई बातचीत तथा जातीय समीकरण के अनुसार भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अहमद(राजू) के बीच सीधी कांटे की टक्कर होने संभावना बताई जा रही है।तो वही कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कुमार बावा को तीसरे नंबर पर होने की चर्चाएं बाजार में गर्म है।अब मतदान का प्रतिशत ही प्रत्याशियो की जीत हार  का कारण बनेगा।वही अगर मुस्लिम समाज का प्रतिशत बड़ा तो निर्दलीय अपनी जीत हासिल कर लेगा और अगर हिंदू समाज का मतदान प्रतिशत बड़ा तो भाजपा का प्रत्याशी जीत हासिल करेगा।ओर वही कांग्रेस के प्रत्याशी को जीतने वोट अधिक पड़ेंगे उतना भाजपा का नुकसान होगा।ओर मुस्लिम वोटो की सेधमारी निर्दलीय की जीत हार का कारण बनेगी।ओर वही हिंदू वोटो की सेधमारी भाजपा की जीत हार का कारण बनेगी।फिलहाल 23 जवारी को मतदान होगा और 25 जनवरी को मतगणना होगी।अब देखना होगा कि जीत का सेहरा किस के सिर बंधेगा।ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन